रायपुर में प्रतिबंध के बावजूद बिक रही पाकिस्तानी गोरी क्रीम, 236 पैकेट जब्त; किडनी और नर्वस सिस्टम को खतरा

त्वरित खबरें : पायल रिपोर्टिंग

रायपुर में प्रतिबंध के बावजूद पाकिस्तानी कॉस्मेटिक क्रीम की बिक्री का मामला सामने आया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने एक दुकान पर कार्रवाई करते हुए 218 पैकेट 'गोरी' और 18 पैकेट 'चांदनी' क्रीम जब्त की हैं। जब्त क्रीम की कुल संख्या 236 है।

जानकारी के मुताबिक, संबंधित दुकान में प्रतिबंधित क्रीम की बिक्री की जा रही थी। इसकी जानकारी मिलने के बाद विभागीय टीम ने जांच और कार्रवाई की। इस दौरान बड़ी मात्रा में पाकिस्तानी क्रीम बरामद की गई।

बताया जा रहा है कि इन क्रीम में मौजूद प्रतिबंधित या हानिकारक रासायनिक तत्वों के इस्तेमाल से स्वास्थ्य को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है। इनके उपयोग से किडनी और नर्वस सिस्टम पर प्रतिकूल असर पड़ने का खतरा बताया गया है।

कार्रवाई के दौरान जब्त क्रीम को कब्जे में लेकर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है। प्रतिबंधित कॉस्मेटिक उत्पादों की बिक्री को लेकर विभाग की कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है।