कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल पहुंचा आयुक्त दफ्तर नगर के मूलभूत समस्या का निराकरण करने मिला आश्वासन...
राजनांदगांव :- नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष संतोष पिल्ले के अगुवाई में कांग्रेस जन प्रतिनिधिमंडल ने मोहरा नदी के समीप स्थित फिल्टर प्लांट का अवचक निरीक्षण किया साथ ही प्रतिनिधि मंडल ने आयुक्त से मुलाकात कर शहर की जनता को होती सड़क,नाली,बिजली,सफाई सहित पानी की समस्याओं को साझा किया जिसके निराकरण करने आयुक्त ने आश्वासन दिया है। कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि महीने भर से नगर निगम द्वारा नलों में पानी की सप्लाई एक टाइम कर दी गई थी निरीक्षण में पाया गया कि शिवनाथ नदी का एनीकेट लबालब भरा हुआ है बावजूद नगर निगम द्वारा शहर में एक टाइम पानी की सप्लाई की जा रही है जबकि पर्याप्त मात्रा में दोनों टाइम पानी की सप्लाई होनी चाहिए साथ ही इरिगेशन विभाग से संपर्क कर बाढ़ नियंत्रित करने के लिए मोहारा स्थित एनीकेट के गेट कब खोले जाने हैं और कब बंद करने हैं इसमें आपस में तालमेल बनाने को लेकर चर्चा की है ताकि मोहरा फिल्टर प्लांट में बाढ़ का खतरा कम हो सके और लोगों को बरसात में पीने के पानी की तकलीफ ना हो।शहर में जल भराव की स्थिति निर्मित ना हो इस दिशा में कार्य करते हुए टीम गठित करने एवं सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करते हुए बड़े नालों की पुनः सफाई करने को लेकर बात रखी है,आयुक्त से चर्चा दौरान हाल ही में बनी डामर की सड़क उखड़ जाने की शिकायत करते हुए सड़क की मरम्मत सहित जांच सहित कार्यवाही को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने कहा है। पूर्व पार्षद सहित वर्तमान पार्षद के निधि के कार्यों को जल्द पूरा करने सहित मानदेय जारी करने को लेकर आयुक्त से चर्चा की गई है कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से पूर्व जल विभाग चेयरमैन एवं वर्तमान पार्षद सतीश मसीह, पूर्व पार्षद एवं वर्तमान पार्षद प्रतिनिधि आमीन हुड्डा, पूर्व स्वास्थ्य विभाग चेयरमैन गणेश पवार, पूर्व पार्षद दल प्रवक्ता ऋषि शास्त्री, पूर्व पार्षद शरद पटेल उपस्थित रहे।