दुर्ग : ग्रामीण विधानसभा।मनवा कुर्मी समाज के पाटन राज का एक दिवसीय राज अधिवेशन का आयोजन उतई कॉलेज मैदान में किया गया है।जिसमें प्रातः 8 बजे से कलश यात्रा (शीतला मंदिर से सभा स्थल तक) होगा। ध्वजारोहण के बाद महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण पूजा-अर्चना, दीप प्रज्वलन,राजकीय गीत, जाति गौरव गीत अतिथियों का स्वागत, स्वागत गीत स्वागत भाषण, पाटन राज का प्रतिवेदन वाचन खुला मंच,अतिथियों का उद्बोधन छात्रवृत्ति वितरण विशेष अतिथियों का उद्बोधन ध्वजा अवरोहण कार्यक्रम का समापन होगा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भूपेश बघेल पूर्व मुख्यमंत्री छ.ग. शासन एवं विधायक पाटन होंगे। अध्यक्षता खोडस राम कश्यप (केन्द्रीय अध्यक्ष, छ.ग. मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज रायपुर) करेगे। कार्यक्रम संयोजक युगल आडिल (राजप्रधान, छ.ग.म.कु.क्ष. समाज पाटन राज) अतिविशिष्ट अतिथि- विजय बघेल (सांसद, दुर्ग लोक सभा व प्रदेशाध्यक्ष, सर्व कुर्मी समाज) विशेष अतिथि सीताराम वर्मा (पूर्व केन्द्रीय अध्यक्ष, छ.ग.म.कु.क्ष. समाज) जितेन्द्र वर्मा (जिला अध्यक्ष भाजपा) ललित चन्द्राकर (विधायक दुर्ग ग्रामीण एवं उपाध्यक्ष अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग छ.ग. शासन) चन्द्रकांत वर्मा (केन्द्रीय युवा अध्यक्ष, छ.ग.म.कु.क्ष. समाज) सरिता बघेल (केन्द्रीय महिला अध्यक्ष, छ.ग.म.कु.क्ष. समाज) डिकेन्द्र हिस्वानी अध्यक्ष, नगर पंचायत उतई) होंगे|