संदिग्धों पर पुलिस ने कसा शिकंजा : दुर्ग जिले में बाहरी नागरिकों की पहचान पर दुर्ग पुलिस द्वारा चलाया जा रहा सघन जांच अभियान...

त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

दुर्ग : एसपी (शहर) सुखनंदन राठौर के अनुसार, मुसाफिरी जांच के तहत निवासियों के आधार कार्ड, राशन कार्ड और अन्य परिचय पत्रों, पुलिस वेरिफिकेशन फॉर्म का क्रॉस वेरिफिकेशन किया गया । दुर्ग जिले में बाहरी नागरिकों की पहचान का अभियान लगातार तीव्रता से जारी है। आज रविवार 15.12.2024 को  सुबह 7ः00 बजे से तालपुरी कॉलोनी के बी-ब्लॉक के पारिजात में भारी पुलिस बल के साथ सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी और निरीक्षक प्रशांत मिश्रा की टीम ने इन इलाकों में घर-घर जाकर सघन जांच अभियान चलाया। मुसाफिरी जांच के तहत निवासियों के आधार कार्ड, राशन कार्ड और अन्य परिचय पत्रों, पुलिस वेरिफिकेशन फॉर्म का क्रॉस वेरिफिकेशन किया गया। संघन जांच अभियान के दौरान पुलिस विभाग की ओर से पारिजात के सभी निवासियों को अतिशीघ्र अपने घर तथा साथ रहने वालों लोगों की पूरी सत्य जानकारी देने के लिए सभी किरायेदारों एवं मकान मालिकों को पुलिस वेरिफिकेशन फॉर्म भरने की सलाह दी है । सनद रहे कि विगत कुछ समय से पारिजात में अपराधिक एवं असमाजिक तत्वों का जमावड़ा दिन व दिन बढ़ते ही जा रहा है जिसके कारण इस क्षेत्र में नशाखोरी सहित अन्य अपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों के कारण पारिजात का माहौल बहुत खराब होता जा रहा है। जिससे यहाँ के रहवासियों को आने बाले दिन में किसी बड़ी घटना का अंदेशा भी बना हुआ है । इसलिए पारिजात में रहने वाले सभी लोगों को अपना पुलिस वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य है । समय-समय पर पारिजात के मकानों मे रहने वाले लोगों के लिए इस तरह का अभियान निरंतर जारी रहेगा ।  इस दौरान अगर कोई संदिग्ध नजर आता है या आपको किसी के ऊपर किसी भी तरह का शंक है तो तुंरत ही नजदीक पुलिस थाना में या सोसायटी कार्यालय में इसकी सूचना देवें।