दुर्ग: 15 साल की नाबालिक का तालाब में मिला शव घंटे की मशक्कत के बाद शव को SDRF की टीम ने निकाला बार आत्महत्या की आशंका.......
दुर्ग के शीतला तालाब में एक दुखद घटना सामने आई है जहां 15 वर्षीय नाबालिक लड़की की लाश मिली लड़की की पहचान भावना सागर उर्फ बेबो के रूप में हुई है। जो दुर्ग के घासीदास वार्ड में रहती थी। और 9 कक्षा में पढ़ती थी SDRF की टीम ने कई घंटों की मशक्कत के बाद शव को बाहर तालाब से बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जिससे मौत के असल करणो का पता लगाया जा सके।
घटना का विवरण: सोमवार सुबह दुर्ग कंट्रोल रूम में मिली सूचना के अनुसार शीतला तालाब में एक नाबालिक लड़की के डूबने की खबर आई है। SDRF के प्रभारी नागेंद्र कुमार सिंह तुरंत एक टीम भेजिए जिसमें डीप ड्राइविंग विशेषज्ञ इंद्रपाल यादव ने तालाब से शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कौन थी बेबो?
भावना सागर उर्फ बेबो अपने परिवार की इकलौती बेटी थी ,जिसके दो भाई है उसके पिता दिनेश सागर एक प्राइवेट कर्मचारी है। बेबो ड्रीम इंडिया स्कूल दुर्ग में 9 की छात्रा है। इस घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।
आत्महत्या की आशंका:
पुलिस को शक है कि यह मामला आत्महत्या का हो सकता है। लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है।आत्महत्या के पीछे के कारणों की जांच के लिए पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही थे कारणों का खुलासा हो पाएगा।
घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है और परिवार का दुख असहनीय है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से जल्द ही स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।