ग्रामीणों को नहीं मिल रहा सही दाम बस्तर की सबसे मंहगी वनोपज चिरौंजी की खरीदी पर ....

त्वरित खबरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

बस्तर के जंगलों में इन दिनों चार के पेड़ फल से लदे हुए हैं. चार फल से निकलने वाले बीज को चिरौंजी कहा जाता है, और बाजार में 1000 से 1200 रूपए प्रतिकिलो के भाव से बिकता है. लेकिन ग्रामीण चिरौंजी के बजाय चार गुठली को ही व्यापारियों के पास औने-पौने दाम पर विक्रय करते हैं. हालांकि वन विभाग भी समर्थन मूल्य घोषित कर चिरौंजी गुठली की खरीदी करता है, पर इसके पहले ही कोचिया गांवों में पहुंचकर खरीदी कर लेते हैं. इससे ग्रामीणों को चिरौंजी गुठली की सही दाम नहीं मिल पाते है .