दुर्ग 29 जनवरी 2023
छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा सुबेदार, उप निरीक्षक, उपनिरीक्षक (विशेष शाखा), प्लाटून कमांडर, उपनिरीक्षक (अंगुल चिन्ह), उपनिरीक्षक (प्रश्नाधीन दस्तावेज), उपनिरीक्षक (कंप्यूटर) तथा उपनिरीक्षक (रेडियो) सहित विभिन्न 8 पद की प्रारंभिक लिखित भर्ती परीक्षा (पीआरपीई-2022) का आयोजन दिनांक 29 जनवरी 2023 को सुबह 10ः00 बजे से 12ः00 बजे तक किया जाएगा। उक्त भर्ती परीक्षा हेतु जिले में 48 परीक्षा केंद्र दुर्ग एवं भिलाई में बनाए गए हैं। जिसमें 17 हजार 669 परीक्षार्थी सम्मिलित हो रहे हैं।सभी परीक्षाथियों को मूल पहचान पत्र के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है। मूल पहचान पत्र के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा के सफल संचालन हेतु जिला प्रशासन द्वारा महेश सिंह राजपूत डिप्टी कलेक्टर दुर्ग को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Facebook Conversations