विद्युत लाइनों के आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते पानी इन वार्डो पचरी पारा,पोलसाय पारा, तमेर पारा, शिक्षक नगर, लुचकी पारा, बनिया पारा केलाबाड़ी सहित  इत्यादि सप्लाई बाधित रहेंगी:
त्वरित खबरे :

 दुर्ग/ 16 अक्टूबर 2022।

 नगर पालिक निगम क्षेत्र सीमा अंतर्गत लाइन बंद होने की दिनांक 16:10:2022 दिन रविवार को आवश्यक सुधार कार्य किया जाना है।छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड छत्तीसगढ़ शासन का एक उपक्रम (छ.ग. वि.मे की एक उत्तरवर्ती कम्पनी) कार्यालय सहायक अभियंता के पत्र द्वारा जानकारी दी गई कि विद्युत सप्लाई प्रातः 9:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक बंद रहेगी।इस कारण विभागीय द्वारा जानकारी दी गई कि कल आवश्यक सुधार के लिए विद्युत सप्लाई बन्द किया गया है जिसके कारण प्रभावित क्षेत्र पचरी पारा,पोलसाय पारा, तमेर पारा, शिक्षक नगर, लुचकी पारा, बनिया पारा केलाबाड़ी सहित इत्यादि इलाको में पानी सप्लाई बाधित रहेगी। इस कारण  आवश्यकतानुसार समय एवं दिन में परिवर्तन किया जा सकता है। इसके लिए महापौर धीरज बाकलीवाल,आयुक्त लोकेश चंद्राकार एवं जलकार्य प्रभारी संजय कोहले ने असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations