वार्ड 30 और 33 में 36 लाख से बनेगा सीसी सड़क व डामरीकरण,विधायक एवं महापौर ने किया भूमिपूजन:
त्वरित खबरे : शहरवासियों को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सड़कों के डामरीकरण व सीमेंटीकरण का कार्य निरंतर जारी:विधायक

दुर्ग: 18 नवंबर 2022 

नगर पालिक निगम सीमा अंतर्गत शहरवासियों को  सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सड़कों के डामरीकरण व सीमेंटीकरण का कार्य निरंतर चल रहा है।इसी कड़ी में आज विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल ने छग पिछड़ा वर्ग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा,सभापति राजेश यादव स्थानीय पार्षद साथियो के साथ वार्ड 30 और 33 में तक सड़क डामरीकरण व सीसी सड़क कार्य लागत 36 लाख रुपए का भूमिपूजन किया। विधायक व महापौर ने वार्ड क्षेत्रवासियों के साथ विधिवत पूजा कर नारियल फोड़कर डामरीकरण कार्य का भूमिपूजन किया। सड़क निर्माण कार्य को लेकर वार्ड क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त किया। यहाँ होगा कार्य कुआं चौक से प्रकाश कांकीज एवं ए.टू.जेठ से गोपाल स्वीट्स होते हुए नंदू महोबिया पान ठेला से भवानी ड्रेसेस तक | डामरीकरण।पार्षद निधि से पेवर ब्लाक एवं अन्य निर्माण कार्य। वार्ड क. 30 सी.सी. रोड निर्माण कार्य और पार्षद कमल जी से पंचू ढीमर, ईमली झाड़ से तुलसी चौरा, बाबू तालाब के पास सारथी पारा एवं अन्य गली। सी.सी. रोड निर्माण।इस अवसर पर गयाजी पटेल, लोक कर्म प्रभारी अब्दुल गनी,मोला महोबिया,मनदीप सिंह भाटिया,श्रीमती शशिद्वारिका साहू, मदन जैन,एल्डरमेन रत्ना नारमदेव,अजय गुप्ता, विल्सन डिसूजा,हेमंत तिवारी, अनीस रजा, अमोल जैन सहित अन्य मौजूद रहे।विधायक व महापौर ने कहा कि  शहर के वार्डो के अंदुरुनी क्षेत्र में सीमेंटीकरण और डामरीकरण को मंजूरी प्रदान की गई है। जहाँ जहाँ भूमिपूजन किया गया सभी जगहों पर शीघ्र कार्य आरंभ किया गया है।अन्य जगहों पर सड़कों पर काम जल्द शुरू होगा।सहित क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations