स्वास्थ्य शिविर में महापौर ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई
त्वरित ख़बरें/ हितग्राहियो ने इस योजना की जमकर तारीफ

दुर्ग / 13 दिसम्बर/नगर निगम शहर विधायक अरुण वोरा व महापौर धीरज बाकलीवाल ने एमआईसी अब्दुल गनी,संजय कोहले, हमीद खोखर,मनदीप सिंह भाटिया, कार्यपालन प्रमोद दुबे,स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली के साथ मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से लग रहे स्वास्थ्य शिविर का वार्ड क्रमांक 1 पंचशील नगर चन्द्रशेखर स्कूल में प्रशासन तुंहर द्वार शिविर स्थित स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण करने पहुचे। विधायक और महापौर ने हितग्राहियो से बात की हितग्राहियो ने मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल की इस योजना की जमकर तारीफ करते हुए कहा मोबाइल यूनिट में जांच व इलाज की रिपोर्ट के लिए इंतज़ार नही करना पड़ता है तुरन्त रिपोर्ट मिल जाती है, निशुल्क इलाज, जांच हो जाता है। निरीक्षण के दौरान विधायक अरुण वोरा एवं महापौर धीरज बाकलीवाल ने चिकित्सकों से दवाइयों के स्टॉक की तथा किस प्रकार की दवाइयों का वितरण अधिक किया जा रहा है उसकी जानकारी ली ! उन्होंने लैब परीक्षण के उपरांत जितनी शीघ्र रिपोर्ट उपलब्ध हो कराने को कहा ताकि रिपोर्ट के आधार पर बीमारी के कारणों का पता चल सके और शीघ्र उपचार भी हो सके व समय पर दवाइयां भी दी जा सके! इससे मरीजों की शीघ्र स्वस्थ होने की संभावना बढ़ेगी! उन्होंने सिस्टम और बैठक व्यवस्था समुचित तरीके से करने के निर्देश दिए तथा कहा कि चिकित्सीय स्टॉफ अपने निर्धारित समय पर शिविर में मौजूद होवे ! स्वास्थ्य शिविर में लोगों का गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है! रिपोर्ट के लिए इंतजार की आवश्यकता नहीं, स्वास्थ्य शिविर में शुगर, हिमोग्लोबिन, डब्ल्यूबीसी, आरबीसी, प्लेटलेट्स ब्लड ग्रुपिंग एवं अन्य आवश्यक जांच के लिए रक्त परीक्षण कराने के उपरांत कुछ ही समय में मरीजों को रिपोर्ट उपलब्ध कराई जा रही है! रक्त परीक्षण उपरांत बहुत अधिक समय तक इंतजार करने की आवश्यकता नहीं है! उल्लेखनीय है कि शिविर में अनुभवी चिकित्सकों के अलावा लैब टेक्नीशियन भी उपलब्ध है! जो लैब में टेस्ट कर इसकी रिपोर्ट मरीजों को शीघ्र उपलब्ध करने का कार्य कर रहे है।मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से लग रहे स्वास्थ्य शिविर में अब तक 1 लाख 92 हज़ार लोगों ने अपना इलाज कराया है! निगम दुर्ग में चार मोबाइल मेडिकल यूनिट शहर के स्लम क्षेत्र में संचालित हो रही है! प्रतिदिन अलग-अलग स्लम क्षेत्रों में किया जा रहा है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations