स्थानीय क्षेत्र विकास योजना अन्तर्गत सी.सी. रोड निर्माण कार्य के लिए 10 लाख 40 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

बेमेतरा 15 जनवरी 2025:- विधानसभा बेमेतरा स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के अन्तर्गत बेमेतरा जिले के विभिन्न गावों में विकास कार्यों के लिए 10 लाख 40 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। दिपेश साहू विधायक जिला बेमेतरा की अनुशंसा पर कलेक्टर रणबीर शर्मा ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनान्तर्गत उक्त स्वीकृति दी है।

जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय बेमेतरा से प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखंड बेमेतरा के ग्राम जेवरी में बाजार चौक से रेवा साहू के घर तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य के लिए 5 लाख 20 हजार रुपये व आनंद किराना दुकान से लेकर बसंत उत्तरा दिवाकर के घर तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य के लिए 5 लाख 20 हजार रुपये प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

इन निर्माण कार्यों के लिए क्रियान्वयन एजेंसी विधायक निधि विकास योजनांतर्गत से निष्पादित कार्य के बारे में स्थानीय जनता को अवगत कराने के लिए विधायक के नाम सहित विधायक निधि विकास योजनांतर्गत कार्य लिखित सूचनापट कंक्रीट बोर्ड एवं स्पष्ट रूप से कार्य स्थल पर लगाये जाने के निर्देश दिए गए हैं।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations