सरकारी जमीन पर था कबाड़ी का कब्जा,आयुक्त आईएएस ने लिया एक्शन:
त्वरित खबरे/-निगम की कार्रवाही,अवैध अतिक्रमण पर चलाया बुलडोजर, शासकीय जमीन पर था कब्जा:

दुर्ग/ 24 दिसम्बर/नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत इंदिरा नगर,बघेरा वार्ड 56 सुलभ शौचालय के बाजू में इमरान द्वारा अवैध रूप से कबाड़ी दुकान संचालित था।जिसे भू-स्वामित्व संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने कहा गया था। दस्तावेज प्रस्तुत नही करने के कारण आज निगम द्वारा जेसीबी चलाकर अवैध निर्माण तोड़कर कब्जा में लिया गया। कल देर शाम निरीक्षण के दौरान आयुक्त आईएएस लक्ष्मण तिवारी के निर्देश पर दस्तावेजों का परीक्षण किया गया। अवैध अतिक्रमण कर शासकीय भूमि पर कबाड़ दुकान का बेधड़क व्यवसाय किया जा रहा था। व्यवसाय संचालन की अनुमति, भूस्वामित्व सम्बन्धी दस्तावेज एवं बिल्डिंग परमिशन की कापी प्रस्तुत नही किये जाने पर आज आयुक्त आईएएस लक्ष्मण तिवारी के नेतृत्व में भवन अधिकारी गिरीश दीवान,स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली,अतिक्रमण अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, सहायक भवन निरीक्षक विनोद मांझी,सहायक बाजार अधिकारी थानसिंह यादव,ईश्वर वर्मा,भुवन दास साहू,मनोहर गोस्वामी,संकेत धर्माकर सहित कोतवाली पुलिस टीम मौजूद रहें।

 नगर निगम ने शनिवार को सरकारी जमीन पर कबाड़ी संचालक से जेसीबी द्वारा कब्जे से मुक्त करा लिया। यह जमीन इंदिरा नगर बघेरा स्थित सुलभ शौचालय के बाजू रिक्त सरकारी जमीन पर काफी लम्बे समय से अवैध अतिक्रमण पर था। आयुक्त आईएएस लक्ष्मण तिवारी के कड़े रुख पर निगम अधिकारियों द्वारा अवैध कब्जा हटाया गया

YOUR REACTION?

Facebook Conversations