सफाई व कचरे प्रबंधन में दुर्ग निगम को देश में मिला नंबर वन,महापौर एवं आयुक्त एवं स्वास्थ्य प्रभारी होंगे आज दिल्ली रवाना:
त्वरित ख़बरें - ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के क्षेत्र में दुर्ग को मिला ( CII 3 R) सीआईआई 3 आर अवार्ड्स:

दुर्ग/30नवंबर/नगर निगम दुर्ग एक बार फिर देश में अपनी उपलब्धि को लेकर के देश व प्रदेश में चर्चा है, नगर निगम को कचरा प्रबंधन में एक बार फिर शानदार कामयाबी मिली है इस बार सीआईआई थ्रीआर अवार्ड 2022 से नगर निगम को नवाजा गया है. जिसके लिए आज महापौर धीरज बाकलीवाल,आयुक्त लोकेश चंद्राकर ऒर स्वास्थ्य विभाग प्रभारी हमीद खोखर 30 नवबंर को सीआईआई 3 आर अवार्ड लेने शाम को जायेगे दिल्ली। महापौर एवं आयुक्त ने कहा रंग लाई कर्मचारियों की मेहनत ये  अवार्ड शहरवासियों व स्वच्छता दीदियों को समर्पित। बता दे कि आज 30 नवंबर 2022 दिन बुधवार को दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम सुबह 8.30 बजे से 9.00 बजे के बीच क्रिस्टल बॉलरूम, होटल ललित, नई दिल्ली में अवॉर्ड आयोजित कार्यक्रम में महापौर व आयुक्त को यह सम्मान ग्रहण करेंगे। महापौर धीरज बाकलीवाल एवं निगम कमिश्नर लोकेश चंद्राकार ने कचरा प्रबंधन को लेकर लगातार मॉनिटरिंग करते हुए कई टिप्स दिए थे जिनकी बदौलत दुर्ग निगम को एक बार फिर पूरे देश में प्रथम स्थान मिला है इस उपलब्धि पर उन्होंने कहा है कि आने वाले सालों में नगर निगम एक बार फिर बेहतर मेहनत करते हुए रैंकिंग में प्रथम स्थान पर होगा।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations