समझाइस का असर नही हुआ तो निगम ने बेदखली अभियान चलाकर यातायात को बाधित करने वाले ठेले खोमचे हटवाया:
त्वरित खबरे :

दुर्ग/ 20 सितम्बर 2022!

नगर पालिक निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे के निर्देश पर यातायात व्यवस्था को बाधित करने वालों के खिलाफ टीम मुख्य मार्गो में बेदखली अभियान चलाया गया। जीई रोड के किनारे की जमीन पर अवैध रूप से ठेला, बॉस बल्ली लगा कर किए गए कब्जे को हटाया गया अतिक्रमण अधिकारी शिव शर्मा ने टीम के साथ राजेन्द्र पार्क चौक से लेकर रायपुर नाका तक जी.ई. रोड के दोनो तरफ सर्विस रोड के किनारे अवैध रूप से ठेले, खोमचों को बेदखली की कार्रवाई करते हुए यातायात बाधित करने वाले अवैध ठेले खोमचे को हटवाया  गया। लंबे समय से सड़क किनारे अवैध कब्जे की नियत से बॉस बल्ली से किये गये घेरे को हटाने को कहा गया लेकिन कब्जाधारियों को समझाइस का असर नही हुआ तो कार्रवाही की गई। वहीं मोटर मैकेनिक का कार्य करने वालों के द्वारा कई स्थान पर सड़क किनारे पुराने कंडम और मरम्मत कार्य के लिए वाहनों को रखकर कबाड़ पडे को तत्काल हटाने के लिए अधिकारी ने 24 घंटे का समय दिया गया है। उन्होंने कहा कि शहर मुख्य मार्गो में ठेले गुमटी या अन्य प्रकार के अवैध अतिक्रमण कर यातायात बाधित न करें। दोबारा अतिक्रमण किया जाने पर जुर्माना के साथ सामान जब्त की कार्रवाही की जाएगी। कार्रवाही के मौके पर भुवनदास साहू,ईश्वर वर्मा,शशि कांत यादव व अतिक्रमण विभाग की टीम मौजूद थे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations