दुर्ग। 15 फरवरी 2023।
भगवान भोलेनाथ के भक्तों के लिए महाशिवरात्रि का पर्व साल का सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है। इस वर्ष महाशिवरात्रि पर की जाने वाली पूजा विशेष फलदायी देने वाली रहेगी।महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी महारुद्रभिषेक कार्यक्रम का वार्ड 21 सिथिया नगर स्थान-संजय सिंह निवास स्थित 50 फिट रोड समय - शाम 5 बजे रखा गया है। जिसमें काम महाराज जी द्वारा रुद्राभिषेक किया जायेगा !विगत कई वर्षों से महाशिवरात्रि पर्व में महा रूद्रभिषेक का आयोजन संजय सिंह का श्रीमती नीलू सिंह द्वारा किया जाता रहा है। इस वर्ष भी सवा लाख शिवलिंग बनाकर महारुद्रभिषेक किया जायेगा। साथ साथ एक दिन पूर्व हल्दी व संगीत का आयोजन रखा गया है। जिसमें 18 फरवरी को रुद्राभिषेक में साथ-साथ भंडरा का भी आयोजन है।कार्यक्रम के संयोजक श्रीमती नीलू सिंह शिव की उपासना से कई गुना अधिक फल होता है प्राप्त जो इस वर्ष 17 फरवरी की रात 8 बजकर 02 मिनट से शुरू होगी और 18 फरवरी की शाम 4 बजकर 18 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में उदया तिथि को देखते हुए इस साल महाशिवरात्रि का पर्व 18 फरवरी 2023, शनिवार को मनाया जाएगा।उन्होंने बताया कि बताया कि इस दिन भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती का विवाह हुआ था।

Facebook Conversations