शहर में अवैध रूप से लगे बैनर व पोस्टर को निगम ने 50 से अधिक स्थानों से हटवाया:
त्वरित खबरे : निगम ने विशेष अभियान चलाकर शहर में विभिन्न स्थानों पर अवैध रूप से लगे बैनर व पोस्टर हटाया :

02 नवम्बर 2022

दुर्ग/ नगर पालिक निगम/ सीमा क्षेत्र अंतर्गत अवैध बैनर एवं पोस्टर को निकालने बुधवार को दुर्ग निगम ने दिनभर  कार्रवाई करते हुए 50 से अधिक स्थानों से अवैध बैनर व पोस्टर को निकालकर जप्त की गई।शहर की सुंदरता को बनाए रखने के लिए निगमायुक्त लोकेश चंद्राकार के निर्देश पर आज क्षेत्र में अवैध बैनर व पोस्टर और गंदगी फैलाने एवं सड़क बाधा पोस्टर को हटाने की कार्यवाही की गई। इन क्षेत्रों से बैनर पोस्टर निकाले गए जिनमे ठगड़ा बांध ओवरब्रिज,मुख्य मार्ग जीई.रोड,चंडी मंदिर,कंकालिन मंदिर के आस पास,सदर बाजार चौक,पटेल चौक जवाहर चौक,शनिचरी बाजार,पोलसाय पारा सहित अन्य सड़कों से अवैध पोस्टर एवं अवैध होर्डिंग हटाए गए। अतिक्रमण प्रभारी शिव शर्मा के नेतृत्व में सार्वजनिक एवं शासकीय स्थानों का भी निरीक्षण कर हटाने की कार्रवाई की जा रही है।आवागमन में सुविधा बनाने तथा शहर सौंदर्यीकरण के लिए अवैध बैनर पोस्टर आदि को हटाने की कार्रवाई की जा रही है, कई स्थानों पर यह सड़क बाधा का भी कारण बन रहे हैं और नाली सफाई को भी प्रभावित करते हैं। अतिक्रमण अधिकारी शिव शर्मा ने बताया कि शहर क्षेत्र के अंदर जितने भी अवैध बैनर पोस्टर लगे हुए है इसको हटाने का अभियान चलाते  हुए अवैध बैनर व पोस्टर निकलने के साथ जप्ती की कार्रवाई निरन्तर जारी रहेगा।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations