राजनांदगांव । शासन के निर्देशानुसार नगर निगम सीमाक्षेत्र में ओबीसी सर्वे कार्य किया जा रहा है। समय सीमा में सर्वे पूर्ण करने निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता समय समय पर समीक्षा कर रहे है, साथ ही स्वयं वार्ड में जाकर सर्वे कार्य की जॉच कर रहे है। आज प्रातः उनके द्वारा शहर के गौरी नगर, स्टेशनपारा एवं तुलसीपुर, ममता नगर क्षेत्र में सर्वे कार्य का निरीक्षण कर कर्मचारियों से प्रगति की जानकारी लिये एवं स्वयं घर से जानकारी लेकर राशन देख सर्वे फार्म भरे।नगर निगम राजनांदगांव सीमाक्षेत्र मंे लगभग 26 हजार अन्य पिछडा वर्ग परिवार निवासरत है, जिनमें 50 से अधिक प्रकार के पिछडा वर्ग की जाती पायी जाती हैै, जिसका सर्वे कार्य शासन निर्देशानुसार कराया जा रहा है, सर्वे में विभिन्न बिन्दुओं पर परिवार से जानकारी प्राप्त की जा रही है, अब तक लगभग 60 प्रतिशत सर्वे कार्य पूर्ण हो चुके है। सर्वे कार्य का निगम आयुक्त गुप्ता द्वारा स्वयं मानिटरिंग की जा रही है, उनके द्वारा वार्डो मंे जाकर जानकारी ली जा रही है और सर्वे के दौरान आ रही समस्याआंे से रूबरू हो समाधान भी बताया जा रहा है।आयुक्त गुप्ता ने आज कार्यपालन अभियंता यू.के.रामटेके, उप अभियंता डागेश्वर कर्ष, स्वास्थ्य अध्किारी राजेश मिश्रा, सह उद्यान प्रभारी दिलीप गिरी,जिला समन्यवक देवेश साहू व कीर्तन साहू के साथ गौरीनगर, स्टेशन पारा, तुलसीपुर, ममता नगर क्षेत्र में चल रहे पिछडा वर्ग सर्वे कार्य का निरीक्षण कर कर्मचारियों से जानकारी लेकर उन्हें बताया कि परिवार से सदस्यों की जानकारी लेवे उसका राशन कार्ड से मिलान करे, यदि किसी सदस्य की मृत्यु हो चुकी है या किसी का विवाहर हो चुका है उसका नाम दर्ज न करे वही छोटे बच्चे जिनका नाम दर्ज नही है उनका नाम दर्ज करें, राशन कार्ड नं. के साथ साथ मुखिया का मोबाईल नम्बर दर्ज करे। तुलसीपुर में खुद परिवार से जानकारी लेकर फार्म भरे और कर्मचारियों से कहा कि सर्वे कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न हो, समय सीमा में सर्वे पूर्ण करना है, किसी भी प्रकार की समस्या आ रही है तो उसकी जानकारी उच्च अधिकारी को देना है। उन्होंने कहा कि जितने भी कर्मचारियों की ड्यूटी लगी है वे वार्ड में बटकर सर्वे करे, जिससे समय सीमा में सर्वे कार्य पूर्ण किया जा सके।

tvarit khabren -satyabhama durga riporting


Facebook Conversations