दुर्ग/3 दिसम्बर/नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत नगर निगम जलकार्य विभाग के अधिकारी द्वारा जानकारी में बताया गया कि पद्मनाभपुर पानी टंकी का अचानक आई तकनीकी वाल्व में खराबी होने के कारण आज शाम से दिनांक 3 दिसम्बर व कल सुबह दिनाँक 4 दिसम्बर को पानी सप्लाई प्रभावित रहेगी।पद्मनाभपुर पानी टंकी के वॉल्व के मेंटेनेंस के काम की वजह से रविवार को सुबह पानी की सप्लाई इन वार्डो में पूरी तरह बंद रहेगी.इन वार्डो में रहेगा पानी सप्लाई प्रभावित वार्ड क्रमांक 41,42,43,44,45 और 46 में सुबह प्रभावित रहेगा।वाल्व बनाने का कार्य निरन्तर जारी रखा गया है। महापौर धीरज बाकलीवाल और प्रशिक्षु आयुक्त आईएएस लक्ष्मण तिवारी और जल कार्य प्रभारी संजय कोहले ने प्रभावित क्षेत्र के नागरिकों को होने वाली असुविधा के लिए खेद जताया है।
त्वरित ख़बरें/महापौर,आयुक्त व जलकार्य प्रभारी ने असुविधा के लिए प्रभावित क्षेत्रों के नागरिको से खेद जताया

Facebook Conversations