निगम द्वारा जीईरोड से उतारे 255 अवैध फ्लैक्स एवम पोस्टर जब्त:
त्वरित खबरे :

21 फरवरी 2023।

दुर्ग/नगर पालिक निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश पर टीम के साथ अतिक्रमण अधिकारी शिव शर्मा और मनोहर गोस्वामी ने सोमवार को सड़कों के बीच बिजली के खंभों में अवैध तरीके से लगाए गए बधाई व शुभकामनाएं सहित विज्ञापन, बैनर पोस्टर के खिलाफ अभियान चलाकर हटाया। गौरतलब है कि इससे पहले भी इसी तरह निगम ने पूरे शहर में अभियान चलाया था। इसके बाद  बधाई,शुभकामनाएं के अलावा धार्मिक आयोजन व व्यापारिक प्रतिष्ठानों द्वारा पोस्टर,बैनर एवम फ्लैक्स लगा लिए गए थे। जिन्हें फिर ओवरब्रिज रायपुर नाका मालवीय नगर से होते हुए पटेल चौक के मुख्य मार्ग में विद्युत खंभों, डिवाईडरों व सड़क किनारे लगाए गए 255 अवैध बैनर पोस्टर एवम फ्लैक्स आदि को निगम अमले द्वारा जब्त किया गया।बिना अनुमति पोस्टर बैनर लगाने पर होगी कार्यवाही आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने निगम के  अधिकारियों को कडे़ निर्देश देते हुए कहा है कि बिना अनुमति के अवैध रूप से शहर की सड़कों, विद्युत खंभों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर लगाए जाने पर निरंतर नजर रखें तथा जिन लोगों द्वारा बिना अनुमति के पोस्टर लगाए जा रहे हैं, उन पर नियमों के तहत आवश्यक कार्यवाही करें। उन्होने अतिक्रमण अधिकारी शिव शर्मा को निर्देश दिए हैं कि शहर में कहीं भी अवैध रूप से होर्डिंग पोस्टर न लगें, यह अंतिम रूप से सुनिश्चित करें। आयुक्त  चन्द्राकर ने आम लोगों से भी अपील की है कि वे बिना अनुमति के पोस्टर न लगाएं, इससे सड़क में दुर्घटनाएं घटित होने की संभावना बनी रहती है, आम नागरिकों को आवागमन में असुविधा होती है, अतः नियमों का पालन करें, अवैध रूप से होर्डिंग पोस्टर आदि न लगाएं।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations