निगम आयुक्त ने सद्भावना दिवस पर दिलाई शपथ:
त्वरित खबरे :

दुर्ग।19/ अगस्त/2022।

नगर पालिक निगम! पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी जी के जन्मदिवस 20 अगस्त को सद्भावना दिवस के रुप में मानाया जाता है। इस अवसर पर निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे द्वारा निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को सद्भावना दिवस का उद्देश्य सभी धर्मो, भाषाओं, और क्षेत्रों के लोगों के बीच राष्ट्रीय एकीकरण की भावना जागृत करने और हिंसा के विचार को छोड़ते हुये लोगों के बीच सद्भावना को बढ़ावा देने की शपथ दिलायी 19 अगस्त शनिवार व 20 अगस्त रविवार अवकाश होने के कारण दिनांक 20 अगस्त आज आयुक्त कक्ष में सदभावना दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त मोहेंद्र साहू,प्रभारी कार्यपालन अभियंता एसडी शर्मा,मनोहर साहू, छगन साहू,उषा यादव,संजय मिश्रा,ईश्वर वर्मा, योगेश सूरे,भुवनदास साहू,लवकुश शर्मा,श्रीमती हेमलता वर्मा एवं अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे

YOUR REACTION?

Facebook Conversations