निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने स्वयं अपना ब्लड प्रेशर चेक कराया और स्वास्थ्य के प्रति लोगों को प्रेरित किया:
त्वरित खबरे : प्रतिदिन अलग-अलग स्लम क्षेत्रों में लगने वाले स्वास्थ्य शिविर में मरीजो को मिल रही है लैब टेस्ट की सुविधा :

दुर्ग/ 27 जनवरी 2023

नगर पालिक निगम/मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत आज नगर पालिक निगम परिसर में लगे मोबाइल मेडिकल यूनिट के शिविर का आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने निरीक्षण किया।शिविर की व्यवस्थाओ को देखा, लैब टेस्ट सहित अन्य जांच प्रक्रिया का अवलोकन किया। बेहतर रूप से शिविर संचालन के निर्देश दिए।इलाज कराने आए मरीजो से चर्चा की तथा यूनिट में दवाइयों की उपलब्धता आदि की जानकारी ली।महापौर महापौर धीरज बाकलीवाल के निर्देश पर विभिन्न वार्ड क्षेत्रों में शेड्यूल के मुताबिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से किया जा रहा है।उन्होंने वहां इलाज कराने आए लोगों से बात की और उनके स्वास्थ्य का हाल जाना। निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने स्वयं अपना ब्लड प्रेशर चेक कराया और स्वास्थ्य के प्रति लोगों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि समय-समय पर अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराते रहना आवश्यक है, इससे विभिन्न बीमारियों का पता भी चलता है और इसका इलाज समय रहते हो जाता है, विलंब करने की दशा में बीमारियों को बढ़ने का मौका मिलता है, मोबाइल मेडिकल यूनिट के स्वास्थ्य शिविर में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं नि:शुल्क दवाई प्राप्त करने की जानकारी उन्होंने लोगों को दी।शिविर में उपस्थित अनुभवी चिकित्सकों की टीम द्वारा लोगो का हिमोग्लोबिन, सिकलिंग सहित ब्लड ग्रुप की जांच की गई और खान पान, रहन सहन और स्वच्छता को अपनाते हुए अपने और परिवार के स्वस्थ्य रहने की जानकारी दी गई। नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र अंतर्गत चार मोबाइल मेडिकल यूनिट  संचालित है, जो राज्य शासन की मंशा अनुसार स्लम क्षेत्रों में समुचित स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने शिविर आयोजित कर रहे है। प्रतिदिन अलग-अलग स्लम क्षेत्रों में लगने वाले स्वास्थ्य शिविर में मरीजो के लिए लैब टेस्ट सुविधा मिलेगी,शिविर में अब तक  लैब टेस्ट - 38254 लोगो ने लैब टेस्ट कराए है।स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली,थानसिंग यादव,शेखर वर्मा,मनीष यादव.

YOUR REACTION?

Facebook Conversations