बाजार में प्रतिदिन साफ सफाई रखने, झिल्ली पन्नी का उपयोग नहीं करने पसरा व दुकानदारों को समझाईस देने स्वच्छता टीम से कहा
राजनांदगांव 23 अपै्रल। प्रातः कालीन सफाई एवं निर्माण कार्य निरीक्षण की कडी में नगर निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता अधिकारियों के साथ आज सुबह वार्ड नं. 26 व 27 में पैदल भ्रमण कर गोल बाजार क्षेत्र में साफ सफाई व्यवस्था का जायजा लेकर बाजार में प्रतिदिन साफ सफाई रखने, झिल्ली पन्नी का उपयोग नहीं करने, समझाईस देने एक ओर स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किये वही निर्माण कार्य देख जल्द पूर्ण कराने कार्यपालन अभियंता से कहा।

आयुक्त गुप्ता गोल बाजार, गुडाखू लाईन क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर साफ सफाई देख स्वास्थ्य अधिकारी दीपक अग्रवाल से कहा कि चुकि बाजार भीड़ भाड वाला क्षेत्र है, इसे ध्यान में रखते हुये विशेष रूप से साफ सफाई कराया जाये, सभी कर्मचारी प्रतिदिन समय पर उपस्थित रहे तथा मेडिकल अवकाश पर रहने वाले सफाई कर्मी की मेडिकल बोर्ड से जॉच उपरांत ही अवकाश स्वीकृति प्रदान करे। उन्होंने कहा कि सब्जी पसरा वाले से झिल्ली पन्नी का उपयोग नहंी करने समझाईस दे, वही फल व मछली पसरा वालों को साफ सफाई रखने दुकान व्यवस्थित रखने व सड़े गले खाद्य पदार्थो का विक्रय नही करने समझाईस देवे।
आयुक्त गुप्ता निर्माण कार्य निरीक्षण के दौरान गोल बाजार में हाईटेक शौचालय निर्माण के लिये खुले रूप में शौचालय निर्माण करने ड्राईंग डिजाईन तैयार कर चुनाव के बाद काम शुरू करने कार्यपालन अभियंता यू.के.रामटेके को निर्देश दिये। उन्होंने गुडाखू लाईन में चल रहे नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण कर गुणवत्ता के साथ सभी निर्माण कार्य जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान प्र.सहायक अभियंता दिलीप मरकाम, उप अभियंता अनूप पाण्डे, वरिष्ट स्वच्छता निरीक्षक राजेश मिश्रा,स्वच्छता निरीक्षक दीपक श्रीवास्तव, जिला समन्वयक एसबीएम देवेश साहू व कीर्तन साहू, मिशन क्लीन सिटी सहायक प्रभारी पवन कुर्रे, सह उद्यान प्रभारी दिलीप गिरी व प्र.पटवारी मिलिन्द रेड्डी तथा स्वास्थ्य अमला उपस्थित था।

Facebook Conversations