दुर्ग/ 1 दिसम्बर/नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत नगर चौपाटी का हो रहा है कायाकल्प कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा के दिए गए दिशा निर्देश पर गुरुवार आज आयुक्त प्रशिक्षु आईएएस लक्ष्मण तिवारी व आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने नगर चौपाटी का निरीक्षण कर नगर चौपाटी में कार्य प्रारंभ स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों, आमजनों और चौपाटी के दुकान संचालकों से चौपाटी के अपग्रेडेशन के विषय में चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को ऑर्किटेक्ट से बात कर चौपाटी के अपग्रेडेशन हेतु किया गया प्लान के हिसाब से जल्द से जल्द कार्यो को पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने चौपाटी की सुंदरता बढ़ाने के लिए ओपन एयर थियेटर का अपग्रेडेशन कर व्यवस्थित लॉन का निर्माण करने, पार्क में सुरक्षा व्यवस्था दुरूस्त करने हेतु सुरक्षा गार्ड की नियुक्ति, बाउंड्रीवाल की मरम्मत करने, फुड स्टॉल की संख्या 30 से बढ़ाकर 150 करने, टॉय बोट लाइन की मरम्मत, पेवर ब्लॉक लगाने, पेच वर्क और हाई मास्ट लाईट लगाने के निर्देश दिए अनावश्यक पेड़ो को काटने के साथ साथ गुमटी दुकानों पर रंगरोहन करवाने को कहा गया।साथ उन्होंने कहा कि चौपाटी के अंदर चारो ओर बिजली के लटके हुए तारो को हटवाकर व्यवस्थित करने के निर्देश दिए।इस दौरान कार्यपालन अभियंता एसडी शर्मा,थानसिंह यादव,निज आयुक्त शुभम गोइर,ठेकेदार देव कुमार जंघेल सहित अन्य मौजूद रहें।
त्वरित ख़बरें - इस दौरान उन्होंने अधिकारियों, आमजनों और चौपाटी के दुकान संचालकों से चौपाटी के अपग्रेडेशन के विषय में चर्चा की।

Facebook Conversations