अंबिकापुर से लगे ग्राम रघुनाथपुर में एक विशेष समुदाय के दो लड़कों ने नाबालिग दो लड़कियों के भागकर ले गया. इसके बाद इलाके में बवाल मच गया है. इस मामले की शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों लड़कों को रांची से गिरफ्तार किया. वहीं लड़कियों को भी बरामद किया. इधर इस मामले को लेकर हिंदू संगठनों ने नेशनल हाईवे 43 स्थित रघुनाथ चौकी का घेराव करते हुए आसपास के दुकानों को बंद कराकर जमकर बवाल किया. मौके पर पुलिस अधिकारियों ने मामले को संभालते हुए बल का प्रयोग कर आंदोलन करने वाले सभी लोगों को वहां से हटाया.
दरअसल अंबिकापुर से महज 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित रघुनाथपुर के रहने वाले एक धर्म विशेष के दो युवक नाबालिग लड़कियों को बहला फुसलाकर लेकर भाग गए. परिजनों को जब देर रात इस घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने इसकी शिकायत रघुनाथपुर चौकी में की. नाबालिग लड़कियों के परिजनों ने जब इसकी शिकायत रघुनाथ थाने चौकी में की तो पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए रात भर युवकों व नाबालिग लड़कियों की खोज करते हुए उन्हें रांची से पकड़ लिया.

Facebook Conversations