राजनांदगांव 24 अप्रैल 2024। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत मतदान दलों को विधानसभावार मतदान सामग्री वितरण एवं वापसी के लिए नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों का 24 अप्रैल 2024 को सुबह 7 बजे से स्टेट वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन बसंतपुर राजनांदगांव में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। विधानसभावार मतदान सामग्री वितरण एवं वापसी हेतु नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करने के निर्देश दिए गए हैं।


Facebook Conversations