मोर शहर मोर जिम्मेदारी : सड़क क्षेत्र में व्यवस्था बिगाड़ने वालों को  निगम अधिकारियों ने दी समझाईश :
त्वरित खबरे :

24 फरवरी 2023

दुर्ग/ नगर पालिक निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकार के मोर शहर मोर जिम्मेदारी के निर्देश पर बाजार विभाग,अतिक्रमण विभाग व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने उताई चौक के करीब फल ठेले वाले,गन्ना रस सहित अन्य खोमचे  सड़क किनारे गौरव पथ के आस पास व्यवसाय  करने वाले दुकानदारो को अधिकारियों ने चेताया कि अवस्थाओं के कारण नागरिको को आगवमान में बाधा पहुंचती है जिससे यातायात व्यवस्था बिगड़ जाती है।अधिकारियों ने दुकान के बाहर समान रखने वालों को समझाइस देते हुए समान दुकान के भीतर करवाया और फल ठेले सहित अन्य ठेले वाले दुकानदारो को अंतिम चेतवानी दी है। दोबारा सड़क या दुकान के बाहर समान सजाकर रखने पर समान जप्ती के साथ जुर्माना की कार्रवाही की जाएगी।कार्रवाही के मौके पर जावेद अली, दुर्गेश गुप्ता, थानसिंह यादव,शशिकान्त यादव सहित टीम अमला मौजूद रहें।मोर शहर मोर जिम्मेदारी अभियान के लिए जिला प्रशासन एवं नगर पालिक निगम साथ मिलकर वेलफेयर के कार्य को और बेहतर स्वरूप देने की तैयारी की है। नगर निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकार ने अधिकारियों को निदेर्शित किया कि चौक चौराहों सहित बाजार के क्षेत्रों में प्रतिदिन निगरानी रखें,शहर के मुख्य मार्ग मुख्य बाजार पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने निगम  द्वारा  सड़क किनारे सड़क से कबाड़ वाहन, चौक चिराहो से ठेले खोमचे को व्यवस्थित करने की कार्रवाही करने को कहा गया।सड़क किनारे लोग चाय ठेला, फल ठेला,सब्जी पसरा,खोमचा आदि लगाकर कारोबार कर रहे हैं। इसकी वजह से आवागमन में लोगो को दिक्कत हो रही है साथ ही साथ यातायात भी बाधित हो रहा है। आज सड़क से अतिक्रणकारियों कब्जेधारिओ को हटाया और दोबारा अतिक्रमण किए जाने पर सामान जब्ती कार्रवाही की अंतिम चेतावनी दी गई।पुनरावृत्ती पर तत्काल जुर्माना वसूलने की कार्रवाही करने को कहा।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations