राजनांदगांव 31 दिसंबर। महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख रेवाडीह गौठान पहुचकर खाद बनाने की प्रक्रिया का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
महापौर श्रीमती देशमुख रेवाडीह गौठान में पहुचकर स्वच्छता दीदीयो से वर्मी कम्पोस्ट एवं सुपर कम्पोस्ट खाद बनाने की जानकारी लेकर कहा कि पशुपालको से प्रतिदिन गोबर खरीदी की जाये एवं गोबर से प्रक्रिया के तहत खाद का निर्माण किया जाये। उन्होंने खाद बनाने के पश्चात खाद के भण्डारण एवं उसके विक्रय की जानकारी ली और कहा कि शासन द्वारा निर्धारित दर पर खाद विक्रय करना सुनिश्चित करे। उक्त खाद का उपयोग शहर के लोगो के द्वारा उद्यानिकी एवं गमलों में किया जा रहा है, साथ ही सब्जी बाडी की उर्वरा शक्ति बढ़ाने उपयोग किया जा रहा है।
गौठान की अनिता फ्रांसिस ने बताया कि गोबर से निर्मित खाद से सब्जिया भी तैयार की जा रही है, वर्तमान में फुल गोभी, पत्ता गोभी, विभिन्न प्रकार की भाजीया लगायी गयी है। महापौर श्रीमती देशमुख ने उनके कार्यो की सराहना करते हुये कहा कि मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी की सोच कि महिला समूह व स्वच्छता दीदी भी आत्मनिर्भर बने गोबर से खाद निर्माण एवं दिये, गमले, गोबर की लकडी, आदि का निर्माण कर आय अर्जित करे। उन्होंने कहा कि गौठानों की हमारी स्वच्छता दीदीया अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वाहन कर रहे है। जिससे हम ई-कामर्स कम्पनी के माध्यम से भी खाद का विक्रय कर लाभ अर्जित कर रहे है। निरीक्षण के दौरान गौठान की स्वच्छता दीदीया उपस्थित थी।
महापौर हेमा देशमुख सेक्टर-9 हास्पीटल पहुच, यासमीन खान के स्वास्थ्य की ली जानकारी
राजनांदगांव 31 दिसंबर। महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख आज सेक्टर-9 के प.जवाहर लाल नेहरू हास्पीटल एवं अनुसंधान केन्द्र पहुचकर लखोली में आत्मदाह के दौरान झुलसी महिला श्रीमती यासमीन खान के स्वास्थ्य की जानकारी लेकर उनके परिजनों से मुलाकात कर जल्द स्वास्थ्य ठीक होने की कामना की।
महापौर श्रीमती देशमुख हास्पीटल में इंचार्ज डाक्टर से श्रीमती यासमीन की स्थिति के संबंध में जानकारी लेकर समुचित उपचार करने कहा, ताकि जल्द स्वस्थ्य हो सके। उन्होंने डाक्टर से कहा कि इनकी स्थिति को ध्यान में रखकर शीघ्र से शीघ्र स्वस्थ होने का हर संभव प्रयास किया जाये। उन्होंने उनके परिजन से मुलाकात कर कहा कि उनके स्वस्थ्य होने के लिये डॉक्टर की टीम लगी हुई है और इस संकट की घडी में निगम प्रशासन आप लोगों के साथ है, इलाज के लिये भी हर संभव मदद किया जायेगा तथा किसी भी चीज की कमी नहीं होने दी जायेगी। महापौर श्रीमती देशमुख के साथ स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी सदस्य श्री गणेश पवार व जिला योजना समिति के सदस्य श्री अमीन हुड्डा तथा निगम के अधिकारी उपस्थित थे।

Facebook Conversations