मध्यप्रदेश के निजी स्कूलों में पालकों को लौटाई गई Fees… अब रायपुर में भी उठी मांग, हुआ था 240 करोड़ का खेल...
त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के कई निजी स्कूलों पर फीस के नाम पर लूट मचाने का आरोप लग रहे हैं। सोशल एक्टिविस्ट कुणाल शुक्ला ने प्राईवेट स्कूलों पर भारी लूट का आरोप लगाते हुए रायपुर कलेक्टर से इस मामले में कार्रवाई करते हुए स्कूलों से पैसे वसूल कर पालकों को पैसे वापिस लौटाने की मांग रखी है।

मध्यप्रदेश के जबलपुर कलेक्टर की तरह कार्रवाई की मांग

सोशल एक्टिविस्ट कुणाल शुक्ला ने इस मामले को लेकर कलेक्टर से निजी स्कूलों में हो रही लूट पर अंकुश लगाने की मांग की है। उन्होंने रायपुर कलेक्टर से मांग की है, कि वे भी मध्यप्रदेश के जबलपुर कलेक्टर की तरह निजी स्कूलों में फीस के नाम पर की जा रही लूट पर अंकुश लगा कर स्कूलों से वसूली करके पालकों को उनका पैसा वापस दिलाएं।

जबलपुर कलेक्टर ने 240 करोड़ की वसूली का खेल किया उजागर 

दरअसल, मध्यप्रदेश के जबलपुर में कलेक्टर ने निजी विद्यालय अधिनियम 2017 के तहत 11 प्राईवेट स्कूलों पर कार्यवाही कर 240 करोड़ की वसूली का खेल उजागर करते हुए 11 स्कूल संचालकों सहित 51 लोगों पर FIR भी दर्ज कराई है।

छत्तीसगढ़ असासकीय फीस विनियमन अधिनियम 2020

सोशल एक्टिविस्ट कुणाल ने रायपुर कलेक्टर से मांग की है कि वे छत्तीसगढ़ अशासकीय फीस विनियमन अधिनियम 2020 के तहत निजी स्कूलों में फीस समिति का गठन और फीस निर्धारण और इसमें शामिल अन्य प्रावधानों के तहत निजी स्कूलों पर कार्रवाई करें। एक्टिविस्ट कुणाल ने कहा, कि अगर जिला कलेक्टर स्कूलों पर कार्रवाई नहीं करेंगे, तो वे इस मामले को लेकर न्यायालय की शरण में जाएंगे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations