लोकसभा चुनाव 2024 के बीच उत्तर प्रदेश में मंगलवार को चुनाव आयोग ने चार आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है. जारी लिस्ट के मुताबिक डीजी जेल एसएन साबत हटाए गए. पीवी रामशास्त्री नए डीजी जेल होंगे. एसएन साबत को पुलिस महानिदेश सीबीसीाईडी बनाया गया है.1990 बैच आईपीएस एसएन साबत को पद से हटा दिया गया है. उनकी जगह पीबी रामा शास्त्री को जेल की जिम्मेदारी सौंपी गई है. यूपी में जिन चार आईपीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है, उनमें 1989 बैच के पीबी रामा शास्त्री का नाम भी शामिल है. केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटने के बाद से पीबी रामाशास्त्री प्रतीक्षारत चल रहे थे लेकिन मंगलवार को सामने आई आईपीएस अधिकारियों के तबादला सूची में उनको बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी गई है.सीनियर आईपीएस पीबी रामाशास्त्री को पुलिस महानिदेशक कारागार प्रशासन और सुधार सेवाएं के पद पर नियुक्ति मिली है. इसके साथ ही 1990 बैच के आईपीएस एस एन साबत को पुलिस महानिदेशक कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं से हटाकर उन्हें पुलिस महानिदेशक सीबीसीआईडी की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
Facebook Conversations