लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बड़ा दावा किया है। राहुल गांधी ने कहा कि- लिख कर ले लो नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री नहीं बन रहे हैं। इस बार विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की जीत होगी। यूपी में इंडिया गठबंधन का तूफान देखने को मिलेगा। बीजेपी के सारे दावे खोखले साबित होंगे। राहुल गांधी ने ये दावा यूपी के कन्नौज में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने यूपी के कन्नौज में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के समर्थन में रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ताबड़तोड़ हमले किए।राहुल गांधी ने कहा कि यूपी में इंडिया गठबंधन का तूफान आ रहा है। बीजेपी की सबसे बड़ी हार यूपी में होने जा रही है। यूपी में बदलाव होगा तो देश में बदलाव आएगा। उन्होंने कहा कि जैसे मोदी जी ने 22 उद्योगपति बनाए वैसे ही हम करोड़ों को लखपति बनाएंगे। उन्होंने ये भी कहा कि ध्यान रखिए अगले 10-15 दिन वो देशवासियों को भटकाने का काम करेंगे। राहुल गांधी ने कहा, ”10 साल मोदी ने अडानी और अंबानी का नाम नहीं लिया, लेकिन जब डर गए तो अपने दो मित्रों का नाम लिया और कहा कि आकर मुझे बचाओ। ‘इंडिया’ गठबंधन ने मुझे घेर लिया है.” उन्होंने आगे कहा कि इस बार नरेंद्र मोदी पीएम नहीं बनेंगे। उन्होंने आगे कहा, ”10 से 15 दिन में आप देखना कि आपको भटकाने की कोशिश की जाएगी, लेकिन भटकना मत। हमारा मुद्दा भारत का संविधान है। इस किताब ने दलित और पिछड़ो को अधिकार दिया है।कांग्रेस नेता ने जनसभा को संबोधित करते हुए एक बार फिर संविधान और आरक्षण का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने मंच से संविधान की पुस्तक दिखाते हुए कहा कि इस संविधान ने देश के गरीबों, दलितों, पिछड़ों को अधिकार दिया है, जो भी हक मिले हैं, इस किताब ने दिये हैं। ये गांधी और अंबेडकर जी की देन हैं और बीजेपी ने ठान लिया है कि सरकार बनने के बाद इस संविधान को खत्म कर देंगे।वहीं इससे पहले जनसभा को संबोधित करते हुए यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भी बीजेपी सरकार पर हमला किया। उन्होंने कहा कि कन्नौज में जितने भी बड़े-बड़े काम दिखाई दे रहे हैं समाजवादी सरकार के किए हैं, जो लोग हाईवे पर चलते हैं उनको पता है कि हाईवे समाजवादियों ने बनवाया है लेकिन हमने कभी हाइवे को धुलवाया नहीं होगा।
Facebook Conversations