त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग
गरियाबंद कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल के निर्देशानुसार एवं कृषि विभाग के उप संचालक चंदन कुमार रॉय के मार्गदर्शन में ग्राम लाटापारा में स्वायल हेल्थ कार्ड योजना के अंतर्गत मृदा परीक्षण के माध्यम से उर्वरकों का संतुलित उपयोग विषय पर दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में कृषि अधिकारियों द्वारा मृदा नमूना लेने की विधि एवं मृदा परीक्षण से संबंधित विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि खाद एवं उर्वरक का संतुलित उपयोग कर जमीन की उर्वरता को बनाए रखते हुए अधिक उत्पादन लिया जा सकता है। साथ ही असंतुलित उर्वरक के उपयोग से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में भी कृषकों को अवगत कराया गया। प्रशिक्षण में जल शक्ति अभियान के अंतर्गत चलाए जा रहें गतिविधियों के बारे विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही वर्षा जल को संचय करने के बारे में बताया गया और ग्रामीण इसमें कैसे अपना सहभागिता निभा सकते है इस विषय पर किसानों को जागरूक किया गया। कृषि विभाग के सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी नरसिंह ध्रुव ने मृदा की कटाव को रोककर कैसे पोषक तत्वों को बचा सकते है। साथ ही मृदा कटाव रोकने की विधियो के बारे में बताया गया। इस दौरान कृषकों को ग्राम लाटापारा के सरपंच योगेंद्र यादव ने संबोधित करते हुए मृदा स्वास्थ्य कार्ड के आधार पर खाद उर्वरक उपयोग करने पर जोर दिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या किसान के अलावा, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी जे एन नाग, बसंत कश्यप, सहदेव नाग एवं अविनाश खलको उपस्थित रहे

Facebook Conversations