कोटराभांठा मे आयोजित श्री शिव महापुराण कथा मे शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह0 भगवताचार्य पंडित होमेंद्र प्रसाद दुबे को पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया:
त्वरित खबरे :

16 फरवरी 2023

राजनांदगांव। ग्राम कोटराभांठा (सुरगी) में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा मे शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह कथावाचक भागवताचार्य पंडित होमेंद्र प्रसाद दुबे जी को पुष्पमाला पहनाकर व्यासपीठ से आशीर्वाद लिया और पंडित होमेंद्र प्रसाद दुबे जी ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री जी को गमछा पहनाकर स्वागत अभिनंदन सम्मान किया। अवघड बाबा समिति कोटरा भांठा अध्यक्ष नील दास साहू एवं उनकी टीम ने भी पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह जी को पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया।

भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने व्यासपीठ से संबोधित करते हुए कहा कि हमारा पूरा प्रदेश छत्तीसगढ़ में वातावरण का निर्माण हो रहा है गांव गांव में भागवत कथा,रामधुनी का आयोजन, धार्मिक आयोजन हो रहा है। छत्तीसगढ़ के कण-कण में धर्म का भाव जुड़ा हैं। और सबके मन मन में राम जी बसे हैं, भगवान राम की कृपा से ही छत्तीसगढ़ आज शांति ,विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। भगवान राम का आशिर्वाद जहा मिलता है वह क्षेत्र अपने आप में विकास करता है मेरा भी सौभाग्य है कि आज मैं यहां उपस्थित हुआ हूं।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations