14 फरवरी 2023
राजनांदगांव। कबीरपंथी साहू समाज एवं समस्त ग्रामवासी ग्राम खुटेरी (सोमनी) में त्रि दिवसीय सदगुरु कबीर सत्संग प्रवचन कबीर कुटी ग्राम खुटेरी में विश्व वंदनीय संत सम्राट सदगुरु कबीर साहेब की असीम कृपा एवं परम पूज्य पंथ हुजुर प्रकाश मुनि नाम साहेब की दया व प्रेरणा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्राम खुटेरी में आयोजन किया गया। जिसमें परम आदरणीय संत रामू साहेब अपने संत मंडली के साथ ग्राम मिरमिटी कबीरधाम कवर्धा के सानिध्य में हुआ। परम आदरणीय महंत माखन दास साहेब (दामाखेड़ा) के कर कमलों से सात्विक चौका आरती हुआ।
आयोजक समिति के परमानंद साहू अध्यक्ष,चोवा राम साहू व दयालु राम साहू उपाध्यक्ष, पवन कुमार कोषाध्यक्ष ,सुरेश साहू सचिव ,ज्ञान दास साहू सह सचिव, संरक्षकगण दुलार सिंह, मनोहर ,जीवनलाल, टहल दास, रेवाराम ,जगत राम, राम नाथ ,प्रेम लाल साहू,हेमंत साहू संचालक , बिहारी लाल साहू संदेश वाहक एवं समस्त ग्रामीण जन बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कबीर सैनिक संघ ,कबीर युवा मंडल, श्री सदगुरु कबीर नव उदित युवा मित्र मंडल आमीन माता महिला मंडल ,अनुराग ग्रंथ महिला मंडली खुटेरी का विशेष सहयोग रहा।
0 कर्म के हिसाब से सदगति और दुर्गति प्राप्त होता है
कबीर सत्संग में मुख्य प्रवचन कर्ता वक्ता ने कहा कि जिस तरह हम बीज होते हैं उसी तरह हमें फल की प्राप्ति होती है। क्षणिक मात्र सत्संग से आदमी सुधर जाता है देवों के देव कबीर साहेब हैं सारी दुखों को हरण करने वाले पुरुषों में सबसे पुराना पुरुष सद्गुरु कबीर साहेब जी है। समय से पहले और भाग्य से अधिक कुछ भी प्राप्त नहीं होता है। उन्होंने आगे कहा कि मनुष्य भटक भटक कर अंतिम समय में दर्शन प्राप्त करते हैं ।उन्होंने आगे कहा कि काम ,क्रोध ,लोभ, मोह, अहंकार यह सब बाधक हैं। परमात्मा से मिलने पर जन्म मरण का दुख सब दिन के लिए समाप्ति हो जाता है। सदगुरु कबीर साहेब की भक्ति करें अपने जीवन को धन्य बनाएं। कर्म के हिसाब से सदगति और दुर्गति प्राप्त होता है
कुलबीर सिंह छाबड़ा ,भागवत साहू कबीर सत्संग में शामिल हुए
कबीर सत्संग समारोह में अतिथि के रूप में कुलबीर सिंह छाबड़ा अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव, भागवत साहू अध्यक्ष जिला सत्संग संघ राजनांदगांव,तुल दास साहू, कामता प्रसाद साहू, त्रिलोक साहू रूपेंद्र साहू ,शामिल होकर संतो से आशीर्वाद लिया और सत्संग कथा श्रवण किया ।
सदगुरु कबीर साहेब जी की भजन गाते हुए भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई
सदगुरु कबीर साहेब जी की भव्य शोभा यात्रा कलश यात्रा गली भ्रमण करते हुए निकाली गई और आरती उतारकर सद्गुरु कबीर साहेब का तैल चित्र के समक्ष भेंट बंदगी की गई।

                                           
                    
                    
           
           
           
           
                    
                    
                    
                    
                    
                    
                    
                            
                            
                            
                            
                            
                            
                            
                            
                            
                            
Facebook Conversations