रायपुर. आगामी खरीफ सीजन के मद्देनजर 15 जून तक प्रदेश के सभी सोसायटियों में किसानों को उनकी डिमांड के अनुसार मानक स्तर के खाद-बीज उपलब्ध कराया जाएगा. इसके लिए सीएम विष्णुदेव साय ने अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए हैं. उन्होंने एक्स पर लिखा, राज्य में खाद-बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है. किसान साथियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है. इस संबंध में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.सीएम साय ने आगे लिखा है कि खरीफ सीजन में किसान भाइयों को ओर से डीएपी खाद की मांग ज्यादा की जाती है. इसको ध्यान में रखते हुए डीएपी खाद की मांग के अनुरूप सतत आपूर्ति पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, खाद-बीज की गुणवत्ता को लेकर भी सेंम्पलिंग एवं प्रयोगशाला के माध्यम से जांच का विशेष अभियान संचालित किया जाए. उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को अपने-अपने इलाके में खाद-बीज की मांग, भंडारण, उठाव एवं गुणवत्ता की मांनिटरिंग के निर्देश दिए हैं.कृषि उत्पादन आयुक्त ने जानकारी दी है कि खरीफ सीजन 2024-25 के लिए राज्य में 13.68 लाख मैट्रिक टन उर्वरकों की मांग के विरूद्ध तक 9.13 लाख मैट्रिक टन उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित कर ली गई है, जो मांग का 67 प्रतिशत है. सोसायटियों से किसानों को खाद-बीज का लगातार वितरण जारी है. राज्य में खाद-बीज की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जांच-पड़ताल एवं नमूने लिये जाने की कार्यवाही जारी है. रासायनिक उर्वरकों एवं जैव उर्वरकें के गुण नियंत्रण के लिए 1067 नमूने लिये गए है, जिनकी जांच गुण नियंत्रक प्रयोगशाला में कराई जा रही है. सोसायटियों में विभिन्न खरीफ फसलों के बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं. खरीफ सीजन 2024-25 में 5 लाख 59 हजार 203 क्ंिवटल बीज की मांग के विरूद्ध 6 लाख 39 हजार 4 क्विंटल बीज उपलब्ध है, जो मांग का 114 प्रतिशत है. सोसायटियों से किसान लगातार बीज का उठाव कर रहे हैं. अब तक 03 लाख 75 हजार क्विंटल बीज का उठाव किसानों ने किया है, जो कि बीज की डिमांड का 67 प्रतिशत है.
Facebook Conversations