खबर का असर : भिलाई में स्पा सेंटर के अंदर मसाज की आड़ में देह व्यापार
त्वरित ख़बरें - दीपमाला रिपोर्टिंग

SPA CENTER में चल रहा खुलेआम देह व्यापार

@tknews भिलाई :  भिलाई के पॉश इलाके में स्पा सेंटर के अंदर सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। जहां छापेमारी कर पुलिस ने स्पा सेंटर संचालिका और 4 ग्राहकों को गिरफ्तार किया है। हालांकि वहां काम करने वाली लड़कियों को छोड़ दिया गया है। मामला स्मृति नगर चौकी क्षेत्र का है।

भिलाई नगर सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि, उन्हें सूचना मिली थी कि सूर्या मॉल से कुछ दूरी पर जुनवानी चौक के पास अगम स्पा है। इस स्पा सेंटर के अंदर मसाज देने की आड़ में लोगों के लिए सेक्स वर्कर को भेजा जा रहा है। जिसके बाद रविवार रात करीब 8 बजे छापेमारी की गई।

पुलिस को जांच में मिला है कि, स्पा सेंटर के अंदर लड़कियां ग्राहकों को मसाज के साथ अनैतिक सर्विस भी दे रही थी। पुलिस ने सभी को बाहर बुलाया। 4 ग्राहक और स्पा की संचालिका प्रिया सिंह (31) को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, लड़कियों को छोड़ दिया गया है।

पाई गई आपत्ति जनक चीजें

सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि, स्पा के अंदर अन-यूज कंडोम के पैकेट, मोबाइल, ग्राहकों की डायरी और मोबाइल में लड़कियों के फोन नंबर मिले हैं, जो प्रॉस्टिट्यूशन का काम करती हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नियम कानून के दायरे में ही संचालित हो स्पा सेंटर- एएसपी

एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि, स्पा का संचालन कहीं से गलत नहीं है, बशर्ते वो नियम और कानून के दायरे में हो। स्पा में सभी जगह सीसीटीवी कैमरे होने चारिए। इसके साथ ही जिस कमरे में स्पा दिया जाता है, उसके दरवाजे में लॉक नहीं होना चाहिए। जो लड़कियां वहां काम करती हैं, उनका पूरा पुलिस वेरिफिकेशन होना चाहिए। लेकिन शिकायत मिल रही है कि, कई जगह ऐसा काम नहीं हो रहा है।

त्वरित ख़बरें के खबर का हुआ असर, आगे होगा पर्दाफाश 

पहले भी त्वरित ख़बरें द्वारा समाचार बनाया गया था जिसका असर देखने को मिला त्वरित ख़बरें के न्यूज़ प्रकाशित करने के कुछ दिन बाद ही भिलाई के स्पा सेंटर पर पुलिस द्वारा एक बड़ी कार्यवाही की गई | यह है त्वरित ख़बरें की खबर का असर, पुलिस प्रशासन जागी स्पा सेंटरों पर हुई कार्यवाही |

अभी तो एक स्पा सेंटर पर कार्यवाही हुई है अभी तो ऐसे कितने स्पा सेंटर संचालित हो रहे हैं जहां पर देह व्यापार का कार्य खुले आम चल रहा है दुर्ग भिलाई में हो रहे अन्य स्पा सेंटर पर कार्यवाही होती है कि नहीं या फिर पुलिस प्रशासन इसे ठंडे बस्ते में डाल देगी|

 मिली सूत्रों से जानकारी के अनुसार आपको बता दें स्पा सेंटरों में चल रहे ऐसे कार्य की जानकारी पुलिस विभाग के पुलिस कर्मचारि ने छापेमारी के पहले ही आगाह कर दिया था जिसकी  वजह से कई लोग भागने में सफल हो गए| शासन को चाहिए वह कौन पुलिस विभाग का कर्मचारी है जो  स्पा सेंटरों के संचालकों को कार्यवाही से पहले सूचित किया |

 क्या शासन प्रशासन उस पुलिस कर्मचारी की जांच कर उस पर कार्यवाही करेगी या फिर उसे ऐसे ही छोड़ देगी | पुलिस प्रशासन अपनी जी जान लगाकर ऐसे बड़ी कार्यवाही कर रही है लेकिन वही के कुछ कर्मचारी अपनी वर्दी को कलंकित करने में कोई भी कसर नहीं छोड़ रही है| पुलिस एक तरफ कार्यवाही कर क्राइम रोकने में लगी हुई है वहीं दूसरी तरफ पुलिस विभाग के ही कर्मचारी स्पा सेंटरों के संचालकों से मिली भगत कर स्पा सेंटर संचालकों को संरक्षण दे रही है अगर ऐसा चलता रहा तो पुलिस एक तरफ कार्यवाही भी करेगी और दूसरी तरफ मुख्य मुजरिम को संरक्षण भी देगी | आगे आप हमारे समाचार में देखेंगे की किस पुलिसकर्मी द्वारा स्पा सेंटर संचालक को फोन कर जानकारी दिया गया कि आपके यहां कार्यवाही होने वाली है उस पुलिसकर्मी का नाम आने वाले समाचार में और उसकी संपूर्ण व्याख्या हम आपके सामने उजागर करेंगे की पुलिस विभाग का वह कौन कर्मचारी है जो स्पा सेंटरों से  पैसा लेकर संचालित करने में सहयोगी की भूमिका निभा रहे हैं आगे समाचार में इसका खुलासा होगा|

SPA CENTER में चल रहा खुलेआम देह व्यापार ll NISHA ll

#Bhilai_स्पा सेंटर में खुलेआम देह व्यापार ll NISHA ll

YOUR REACTION?

Facebook Conversations