दुर्ग / नगर निगम के विभिन्न दस्तावेजो के महत्वपूर्ण फाइलों के कबाड़ी में मिलने व शहर में व्याप्त विभिन्न ज्वलंत समस्याओं को लेकर आज भाजपा पार्षद दल द्वारा नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा के नेतृत्व में निगम आयुक्त प्रकाश सार्वे को ज्ञापन सौंपकर इस दिशा में तत्काल जाँच कराने व दोषी लोगो पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई विगत दिनों गयानगर की कबाड़ी दुकान में निगम के बाजार विभाग,पीडब्ल्यूडी विभाग सहित अन्य विभागों के महत्वपूर्ण फाइलों को रद्दी के भाव में कबाड़ी मे बेचे जाने व स्थानीय पार्षद नरेंद्र बंजारे द्वारा रंगे हाथ पकड़े जाने के बाद इस मामले ने अब तूल पकड़ लिया है और आज इस मुद्दे सहित शहर में होने वाले बार बार जलसंकट व पानी शुद्धिकरण में गड़बड़ी,नगर चौपाटी में बने बाउंड्री वाल गिराए जाने वा उसमें लगे लोहे के एंगल व फैंसिंग तार गायब होने,शहर की मार्गो मे गड्ढे और जर्जर होने तथा आवारा पशु के कारण होने वाले दुर्घटना जैसे विभिन्न विषयो को लेकर आज भाजपा पार्षदों ने निगम आयुक्त से घेरते हुए ज्ञापन सौपकर कहा कि निगम की हालत अस्त-व्यस्त है महापौर धरीज बाकलीवाल की कांग्रेसी परिषद में बदहाली चरम पर है और शहर की जनता बेहद परेशान हैं एक तरफ निगम के महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित नहीं है तो वही सत्ता पक्ष के निरंकुशता के कारण अधिकारी कर्मचारी मनमौजी हो गए हैं और अब शासकीय दस्तावेज रद्दी के भाव में बिकने लगी है यह सब किसके संरक्षण में हो रहे हैं इस बात का उजागर होना और दोषी तत्वों पर कार्रवाई होना बेहद जरूरी है इस दौरान भाजपा पार्षद चंद्रशेखर चंद्राकर कांशीराम कोसरे नरेंद्र बंजारे देवनारायण चंद्राकर नरेश तेजवानी ओम प्रकाश सेन अजीत सेन मनीष साहू लीना दिनेश देवांगन शशी द्वारिका साहू चमेली साहू पुष्पा गुलाब वर्मा कुमारी साहू योगेन्द्र साहू गुलाब वर्मा जग्गी शर्मा,राकेश भारती प्रमुख रूप से उपस्थिति थे।
इस अवसर पर भाजपा पार्षदो ने निगम आयुक्त से साफ कहा कि विगत ढाई वर्ष में नगर निगम में घपले घोटाले का दौर चल रहा है कभी पार्किंग घोटाला तो कभी कुत्ते की नशबंदी में घोटाला तो कभी राशन घोटाला और अब फाइलों को रद्दी में बेचा जाना इस बात को प्रमाणित करता है कि निगम की सत्तासीन कांग्रेसी परिषद की भ्र्ष्टाचार को छुपाने महत्वपूर्ण दस्तावेज के फाईलों को गुपचुप रूप से रद्दी में बेचा जा रहा है लेकिन सच्चाई छुपती नही बल्कि खुद ब खुद सामने आ जाती है जिसका ताजा उदाहरण कबाड़ी दुकान से फाइल मिलना है किंतु इसकी अब जांच होना बेहद जरूरी है । भाजपा पार्षद के ज्ञापन पर निगम आयुक्त ने निष्पक्ष जांच कमेटी बनाने की घोषणा की है इसी प्रकार बार बार पानी सप्लाई बाधित होना और शहर की जनता को गर्मी के बाद बरसात में भी पीने के पानी के लिए तरसना पड़ रहा है लेकिन शहर की रहनुमा बनने की ढोंग करने वाले विधायक महापौर मौन है शहर में गड्ढे अपने नेताओं को पूछती है फिर भी ये मौन है पूर्व परिषद में निर्मित बड़ी बड़ी योजनाए जिन्हें सुरक्षित रखना तो दूर उनके महंगी सामग्रियां चोरी हो रही है उन्हें सम्हाल तक नही पा रही है यह सब सत्तापक्ष के सरंक्षण में हो रहा है इसलिए भाजपा पार्षद दल आपसे मांग करती है कि इन सब घटनाओं का जांच होना और दोषियों पर कार्यवाही होना बहुत जरुरी है ।

Facebook Conversations