जिले में एक बार फिर ठंड की दस्तक:बादल छंटते ही बढ़ने लगी ठंड, पारा सामान्य से 2 डिग्री तक नीचे पहुंचा
त्वरित खबरे-

जिले में एक बार फिर ठंड ने दस्तक दी है। गुरुवार को जिले का न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री कम था। इसी प्रकार अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा था। इधर मौसम में आए उतार-चढ़ाव के बीच गुरुवार को धूप खिली।


बादल छंटते ही ठंड बढ़ने लगी। शाम के समय से ठंडी हवाएं चलने लगी। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी दिनों में ठंड बढ़ेगी। पारा 10 से नीचे पहुंचेगा। गुरुवार को शहर के आउटर कॉलोनियों में ज्यादा ठंड महसूस की गई। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी दिनों एक बार पुन: ठंड बढ़ेगी। इस बार कड़ाके की ठंड पड़ेगी। कम दवाब का क्षेत्र निष्क्रिय हो चुका है। इस वजह से ऐसे हालात बनेंगे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations