जेल अधीक्षक एस एस तिग्गा के डीआईजी बनने पर युवा कांग्रेस नेता कुनाल तिवारी ने दी शुभकामनाये
त्वरित खबरें/ दुर्ग संवाददाता

दुर्ग / शासन द्वारा पद्दोन्नति समिति की बैठक मे जेल अधीक्षक दुर्ग एस एस तिग्गा को डीआईजी पद पर किया गया पदोन्नत। पाठको पिछले समाचार में हमने आपको बताया था कि डॉ कृष्ण कुमार गुप्ता डीआईजी के पद से मई माह में सेवा से पदमुक्त (रिटायर्ड) हुए जिसके बाद से लगभग 8 माह से डीआईजी पद रिक्त चल रहा था । जिसकी पूर्ति हेतु शासन को तीन नाम एस एस तिग्गा, योगेश सिंह छत्री व अमित सांडिल्य का नाम प्रस्तावित था । शासन द्वारा डीपीसी की बैठक रखी गई, जिसमे सबसे अनुभवी व पुराने नाम एस एस तिग्गा पर मुहर लगाई गई । एस एस तिग्गा केन्दीय सभी जेलों में अपनी सेवाएं दे चुके है । शायद उनके इसी अनुभव को देखते हुए शासन ने उनके नाम पर मुहर लगा कर एस एस तिग्गा को डीआईजी के पद पर पदोन्नत किया है। 

इसी कड़ी में दुर्ग के युवा कांग्रेस नेता कुनाल तिवारी ने केन्द्रीय जेल दुर्ग में एस एस तिग्गा से मुलकात कर उनकेे  छत्तीसगढ़ डी आई जी बनने पर गुलदस्ता देकर एवं मुंह मीठा कराकर अनेक शुभकामनाये एवं बधाईया दी l

 

YOUR REACTION?

Facebook Conversations