आईपीएल सीजन 17 का 38वां मुकाबला आज मुंबई इंडियंस (MI) का सामना राजस्थान रॉयल्स (RR) से होगा. दोनों टीमों के बीच यह मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आज शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. मौजूदा सीजन में संजू सैमसन की अगुवाई वाली राजस्थान ने 7 में से 6 मैच जीतकर 12 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल के टॉप पर है , वहीं 5 बार की टाइटल चैंपियन मुंबई ने इस सीजन में अब तक 7 मैच खेले है, इस दौरान उसे 4 मैच में हार का सामना करना पड़ा है. मुंबई की टीम 6 पॉइंट्स के साथ अंक तालिका में सातवें स्थान पर है.
बता दें कि मौजूदा आईपीएल सीजन में दोनों टीमों के बीच वानखेड़े स्टेडियम में भिड़ंत हो चुकी है, जिसमें राजस्थान ने मेजबान मुंबई को 6 विकेट से हराया था. ऐसे में आज के मैच में मेजबान राजस्थान मुंबई को हराकर अपनी जीत का सिलसिला बरक़रार रखना चाहेंगी. वहीं मुंबई पिछले RR से पिछले हिसाब बराबर करना चाहेगी. आइए इस मैच से जुड़े जरुरी आकड़ों पर डालते है एक नजर.
जयपुर का सवाई मानसिंह स्टेडियम बैटिंग फ्रेंडली पिच के लिए जाना जाता है. यहां अब तक खेले गए मुकाबलों में सबसे बड़ा स्कोर 196 रनों का बना है. यहां दोनों ही पारियों में बड़ा टोटल देखने को मिलता है. हालांकि यहां ओस का ज़्यादा असर नहीं होता है. ऐसे में यहां दूसरी पारी में बैटिंग करने वाली टीम को बहुत ज़्यादा फायदा नहीं मिलता हैं. विकेट में स्पिनर्स के लिए मदद देखी गई है. मैच बढ़ने के साथ स्पिनर्स प्रभावी होते जाते हैं. मेजबान राजस्थान ने इस मैदान पर 56 मैच खेले हैं, जिसमें से 37 में उसे जीत और 19 में हार मिली है. इसी तरह मुंबई ने यहां पर 7 मैचों में से 2 में जीत और और 5 में शिकस्त झेली है.मुंबई और राजस्थान के बीच अब तक 29 मैच खेले जा चुके हैं. इन मैचों में मुंबई के पास 15 जीत के साथ बढ़त मौजूद है. दूसरी तरफ राजस्थान ने 13 जीत हासिल की हैं. वहीं दोनों के बीच एक मैच बेनतीजा रहा है.

Facebook Conversations