इंदिरा मार्केट सब्जी चबूतरा व्यवसायियों की सूची दावा आपत्ति के लिए निगम कार्यालय में किया गया चस्पा
त्वरित ख़बरें - दुर्ग संवाददाता

दुर्ग//नगर पालिक निगम सीमा के अंतर्गत इंदिरा मार्केट स्थित सब्जी चबूतरा व्यवसायियों को विधिवत आबंटन संबंधी दस्तावेज दिया जाना प्रस्तावित है अतः उक्त स्थल पर व्यवसाय कर रहे सब्जी पसरा व्यवसायियों का सर्वे किया गया है। उक्त व्यवसायियो की सूची अंतिम दावा आपत्ति निगम कार्यालय में चस्पा किया गया है। दिनांक 09/12/2022 से 19/12/2022 तक सूची का अवलोकन कार्यालयीन समय में किया जा सकता है, एवं किसी भी प्रकार की आपत्ति होने पर निर्धारित समय तक दावा आपत्ति प्रस्तुत किया जा सकता है। निर्धारित समय पश्चात् दावा आपत्ति अमान्य होगा

YOUR REACTION?

Facebook Conversations