धमधा / ग्राम पंचायत रौंदा के सरपंच दिनेश पाल के 2 साल पूर्ण होने पर गांव में नल जल का पूरा व्यवस्था किया गया, लाइट की व्यवस्था की गई, हाई स्कूल बनाया गया, गांव में घासीदास मंदिर बनाया गया, पटेल समाज वालों के लिए भवन निर्माण बनाया गया, सीसी रोड का निर्माण किया गया | यह सभी कार्य सरपंच ने अपने कार्यकाल के दौरान कराया | इसी साथ में ग्राम पंचायत रौंदा में नया साल 2023 बड़ी धूमधाम से मनाया गया, जिसमें गांव के सरपंच दिनेश पाल, सचिव घनश्याम साहू, उपसरपंच देव नारायण मौर्य और गांव के सभी लोगों के द्वारा मिलकर नए साल का स्वागत किया गया | सरपंच द्वारा लोगों को यह आश्वासन दिया गया कि सब मिल जुल कर रहे और नए साल का भरपूर आनंद उठाएं | आपस में भाईचारा ,शांति बनाये रखे |
सचिव- घनश्याम साहू
उपसरपंच- देव नारायण मौर्य

Facebook Conversations