गोकुल नगर गौठान की जांच करने पहुचे आयुक्त
त्वरित खबरे :

दुर्ग/ 22/अगस्त/2022

नगर पालिक निगम अंतर्गत पुलगांव गोकुल नगर स्थित गौठान में आज सुबह आयुक्त प्रकाश सर्वे पहुँचे। इस दौरान स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली एव आदि के साथ उन्होंने सम्पूर्ण गौठान का भ्रमण कर सभी उत्पादों का बारिकी से अवलोकन किया और आवश्यक निर्देश दिए।आयुक्त प्रकाश सर्वे ने गौठान के संबंध में स्व सहायता समूह गायत्री धोटे से चर्चा कर जानकारी ली।उन्होंने व्यवस्था सहित पूछे कि अब तक गौठान में कितने मवेशी है।डॉक्टर प्रतिदिन गायों की जांच कर रहें। उन्होंने सम्पूर्ण गौठान एव गोकुल नगर का भ्रमण कर सभी उत्पादों का बारिकी से अवलोकन किया और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने गौठान निरीक्षण के दौरान गौठान के निर्मित शेड में स्व सहायता समूह के लिए लाइवलीहुड एक्टिविटी तत्काल प्रारंभ किये जाने हेतु अफसरों को निर्देशित किया गया साथ गौठान के संचालन कल्याणम महिला स्व सहायता को गौ वंशो की देखरेख एवं साफ सफाई व्यवस्था बनाए रखने को कहा गया।उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मंशा के अनुरूप गौठान को संचालित करने तथा गौठान के हर क्षेत्र का अच्छे से उपयोग कर मुर्गी पालन, बतख पालन, दूध उत्पादन जैसे कायो का निरीक्षण किया।उन्होंने गोधन न्याय योजना को एक महत्वकांक्षी परियोजना बताया एवं इस परियोजना के तहत गौठान एक लधु औद्योगिक केंद्र की तरह विकसित होने की बात कही!

YOUR REACTION?

Facebook Conversations