जन सेवा की मिसाल बने राजनांदगांव कलेक्टर एवं एसपी
खंडेलवाल संगठन के सचिव चिराग खंडेलवाल ने बताया कि नगर के युवाओं की संस्था खंडेलवाल युवा कल्याण संगठन द्वारा संस्कारधानी की ऐतिहासिक गणेश विसर्जन आयोजन को एक सूत्र में पिरोकर जन सेवा की मिसाल बने राजनांदगांव कलेक्टर संजय अग्रवाल एवं एसपी मोहित गर्ग जिन्होंने गणपति विसर्जन के शानदार एवं शांतिपूर्ण आयोजन को सफलतापूर्वक सम्पन्न कर जन सेवा की मिसाल कायम की इस सफल आयोजन के लिए कलेक्टर संजय अग्रवाल एवं एसपी मोहित गर्ग का सम्मान पुष्प गुच्छ भेंट कर राजनांदगांव खंडेलवाल युवा कल्याण संगठन ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं इस अवसर पर अध्यक्ष अर्पण खंडेलवाल उपाध्यक्ष प्रतीक खंडेलवाल , सचिव चिराग खंडेलवाल विशेष आमंत्रित सदस्य मुकेश खंडेलवाल, नीरज खंडेलवाल, अंकित खंडेलवाल, नरेंद्र खंडेलवाल एवं सांस्कृतिक प्रभारी विकास खंडेलवाल उपस्थित रहे ।
उपरोक्त जानकारी खंडेलवाल युवा कल्याण संगठन के प्रचार प्रभारी निकुंज खंडेलवाल एवं राम खंडेलवाल ने दी।

Facebook Conversations