दुर्ग:जनपद स्तर पर रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन 5 से 25 जनवरी तक होगा:
त्वरित खबरे-योजन

दुर्ग/ 31 दिसम्बर! जनपद स्तर पर रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 5 जनवरी 2023 से लेकर  25 जनवरी 2023 तक होगा,जिसके लिए आयोजन के संबंध में निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने कार्यपालन अभियंता आर.के. पाण्डेय को प्रतियोगिता आयोजन का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।इसके साथ ही सहायक अभियंता वीपी मिश्र,स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, भीमराव,करण यादव,नारायण सिंह ठाकुर,थानसिंह यादव एवं अन्य कर्मचारियों को भी जिम्मेदारी दी गई है।रामायण मंडली प्रतियोगिता 2022–23 का आयोजन के बेहतर क्रियान्वयन हेतु आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।छत्तीसगढ़ राज्य की संस्कृति में रामायण मंडलियाँ एक विशेष स्थान रखती है। राज्य शासन द्वारा पूर्व वर्ष की तरह इस वर्ष भी रामायण मंडलियों को प्रोत्साहित करने हेतु राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त विजेता दलों को प्रोत्साहित किया जाएगा।जिला कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने प्रतियोगिता के व्यवस्थित रूप से आयोजन के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है।उन्होंने बताया कि पहले चरण में जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायतों की रामायण मंडलियों के बीच 5 जनवरी से 25 जनवरी के मध्य प्रतियोगिता आयोजित कर विजेता रामायण मंडली को चुना जाएगा। इसके बाद दूसरे चरण में प्रत्येक ग्राम पंचायत से चुने गये रामायण मंडलियों के बीच जनपद पंचायत स्तर पर 5 जनवरी से 25 जनवरी के बीच और जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित कर जिला स्तरीय विजेता रामायण मंडली का चयन किया जाएगा।सभी जिला स्तरीय विजेता रामायण मंडलियों के बीच राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।जनसंपर्क विभाग/राजू बक्शी

ReplyReply allForward

YOUR REACTION?

Facebook Conversations