दुर्ग : गया पटेल के क्षेत्र में सट्टा पट्टी खेलने वालो को पुलिसिया संरक्षण
रिपोर्टिंग / दुर्ग संवाददाता

दुर्ग / शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गया पटेल के संरक्षण में उनके वार्ड क्रमांक 5 में जहां पर गया पटेल की   बहू पार्षद के पद पर पदस्थ हैं जहां खुलेआम सट्टे का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है | जबकि छत्तीसगढ़ सरकार के मुखिया भूपेश बघेल ने एवं गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने सख्त निर्देश दिए हैं कि किसी भी थाना क्षेत्र में अवैध शराब या सट्टा पट्टी खेलते हुए की शिकायत आती है तो उस थाना क्षेत्र के थाना प्रभारी के ऊपर कार्यवाही की जाएगी और ठीक उसके विपरीत शहर मुख्यालय में सट्टे के अपराधी को लेकर थाने आया जाता है और उसमें अपराधी को वीआईपी सुविधा दी जाती है बाकायदा थाने के बाहर कुर्सी लगाकर बैठाया जाता है और खातिरदारी करने के बाद केस लगाया जाता है  तो यह कहां तक के सही है और अगर यह गलत है तो किसके ऊपर कार्यवाही होगी और गया पटेल सट्टा पट्टी खेलने वालों को खुलेआम संरक्षण दे रहे हैं तो उनके पीछे क्या शहर विधायक का हाथ है जो उनको संरक्षण देने में लगे हुए हैं  | इसमें क्या उनका भी फायदा है त्वरित ख़बरें अखबार के प्रधान संपादक प्रह्लाद दुबे द्वारा सुबह कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गया पटेल से फ़ोन पर  भी  बात हुई  उनके द्वारा पूछा गया की  भागवत देशमुख को जानते पहचानते है जवाब में पटेल ने कहा गया कि मैं भागवत देशमुख को जानता नहीं हूं और मेरे वार्ड में इस तरह का कुछ भी काम होता नहीं है ऐसा जवाब जब गया पटेल द्वारा दिया गया तो आज ही के दिनांक में सट्टा पट्टी के साथ  भागवत देशमुख गिरफ्तार कैसे हुआ और उसके ऊपर कारवाई क्यों होती है और यह कैसा कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष है जिसको अपने वार्ड में ही क्या हो रहा है यह पता नहीं तो यह अध्यक्ष महोदय  शहर का क्या भला करेंगे थाने  में गिरफ्तार व्यक्ति यह  साफ बता रहा है कि गया पटेल और भागवत देशमुख की सांठगांठ कितनी तगड़ी है | उसने जानकारी में यह भी दिया कि गया  पटेल का अलग कारोबार चलता है और भागवत देशमुख अपना अलग कारोबार चलाते हैं वह भी सट्टा पट्टी अवैध शराब का | कांग्रेस मे इस तरह के लोगों का होना यह बताता है कि या कांग्रेस को आगे की तरफ ले जाना चाहती है पीछे धकेलना चाहती है | जबकि अभी कांग्रेस अपने को जनता के सामने सही साबित वह अच्छा दिखाने में बेजोड़ मेहनत भी कर रही है  |  सट्टा पट्टी  खेल गया पटेल के द्वारा खेलाया  जा रहा है  अब आगे का हाल यह तो प्रदेश के मुखिया बताएं या शहर के विधायक बताएं की सट्टा पट्टी खेलने से कांग्रेस का ग्राफ बढ़ेगा कि घटेगा इन सब चीजों को अपने वार्ड में होते हुए देखकर अनजान गया पटेल को तो अपने पद से भी इस्तीफा दे देना चाहिए इसका जवाब दुर्ग विधायक अरुण वोरा दे | एक तरफ सिटी कोतवाली के थाना प्रभारी अगर थाने में ऐसे लोगो का आवभगत करते है बाकायदा विआईपी सुविधा उपलब्ध कराते है | आप साफ़ सुन पांएगे  की थाने  बैठा व्यक्ति बता रहा है की थाने का हर एक पुलिस कर्मी का हफ्ता बंधा हुआ है | चाहे वह बड़े पद पर हो या छोटे पद पर | ऐसे होते दुर्ग शहर में लेकर देकर खेल | 

गया पटेल के क्षेत्र में सट्टा पट्टी का खेल

YOUR REACTION?

Facebook Conversations