राजनांदगांव:- डायरेक्ट्रेट ऑफ आर्ट मुंबई के निर्देशन में दिनांक 25-9-2024 से27-9-2024 तक ड्राईंग ग्रेड परीक्षा स्थानीय स्टेट हाई स्कूल राजनांदगांव में आयोजित है। यह परीक्षा प्रतिवर्ष सितम्बर माह के अंतिम सप्ताह में पूरे भारत में कुल 971 केन्द्रों में आयोजित हो रही है। इस परीक्षा के माध्यम से परीक्षार्थी एलिमेंटरी ग्रेड परीक्षा एवं ईंटरमिडियेट ग्रेड परीक्षा देते है। परीक्षार्थी को कुल चार प्रश्नपत्र यथा स्टील लाईफ, मेमोरी ड्राईंग, डिजाइन एवं ज्यामेट्री विषय पर प्रश्न हल करने होते है।विदित हो स्टेट हाई स्कूल का परीक्षा केन्द्र छ.ग. राज्य का एक मात्र परीक्षा केन्द्र है जहाँ से परीक्षार्थी शामिल होते है, यह केन्द्र लगभग 75 वर्षो से संचालित है। जिसमें पूरे राज्य के कलाकेन्द्रों के माध्यम से परीक्षार्थी शामिल किए जाते है। इस वर्ष दीपचंद चित्रकला प्रशिक्षण केन्द्र राजनांदगांव, एफ.ए.सी.ई. भिलाई,नूतन कला संगम रायपुर, ताम्रकार ड्राईंग दुर्ग, विनायक फाइल आर्ट राजनांदगांव, यामिनी कला केन्द्र राजनांदगांव एवं कवर्धा ड्राईंग क्लासेस के माध्यम से कुल142 परीक्षार्थीं शामिल होगें।इस वर्ष सर्वाधिक परीक्षार्थी शामिल करने वाला केन्द्र यामिनी कला केन्द्र राजनांदगावं के संचालक रीतेश देवांगन को केन्द्राध्यक्ष एस.एस.पट्टा ने बधाई दी एवं शुभकामनाओं के साथ-साथ सभी को उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। परीक्षा उपरांत प्राप्त होने वाला प्रमाण पत्र ग्रेडींग प्रणाली से प्राप्त होता है,जो कि शासकीय अशासकीय एवं अर्धशासकीय संस्थानों में रोजगार देने में सहायक होता है। मानचित्रकार एवं ड्राईंग शिक्षक के रूप में कार्य करने का अवसर प्राप्त होता है।अत: प्राचार्य एस.एस.पट्टा ने सभी परीक्षार्थी को परीक्षा में सफल होने हेतु शुभकामनांए दी। उक्ताशय की जानकारी शाला के प्रभारी ड्राईंग शिक्षक सुनील भागवत ने दी।

Facebook Conversations