डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 74 ग्राम अछोली से सरपंच के प्रबल दावेदार
डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र क्र - 74 ग्राम पंचायत अछोली से सरपंच पद के प्रबल दावेदार के रूप में रूपेश कुमार वर्मा ( महामंत्री ब्लॉक युवा कांग्रेस डोंगरगढ़ ) ने अपनी दावेदारी पेश की है। रूपेश कुमार वर्मा लंबे समय से कांग्रेस पार्टी के सक्रिय जमीनी कार्यकर्ता रहे हैं। पार्टी व संगठन के कर्तव्य प्रति लगातार निरंतर प्रयास करते रहे हैं एवं पार्टी के सभी कार्यक्रमों सभाओं में शामिल रहते हैं । गांव में सभी प्रकार के सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजनों में रुपेश वर्मा सक्रियता रहती जाती है। ग्राम के युवाओं एवं कार्यकर्ताओं के बीच रूपेश कुमार वर्मा के समर्थन मैं चर्चाओं का जोर है। ग्राम पंचायत के विभिन्न कार्यक्रमों में सहयोग प्रदान करते रहे हैं। इसी प्रकार वर्तमान उप सरपंच अछोली संजय साहू , नंद साहू , व प्रमोद साहू के भी चुनावी जंग में कूदने की चर्चाओं ने अछोली सरपंच चुनाव को और भी रोचक बना दिया है ।बता दें कि अछोली सरपंच पद सामान्य होने से और भी नामों की चर्चाऐं अंदर खाने हो रही है । नामांकन तिथि समय निकट आने पर और भी प्रत्याशियों के के नाम सामने आएंगे ।

Facebook Conversations