छूटे हुए अभ्यर्थियों  के लिए सुनहरा मौका,समृद्धि बाजार योजना सिविल लाईन दुर्ग स्थित रिक्त दुकानो के लिए आवेदन आमंत्रित :
त्वरित खबरे :

20 फरवरी 2023

दुर्ग/  नगर पालिक दुर्ग सीमा क्षेत्र अंतर्गत महिला समृद्धि बाजार योजना सिविल लाईन दुर्ग स्थित रिक्त दुकानो के लिए महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देशानुसार छुटे हुए अभ्यर्थियों और अधिक से अधिक आवेदको को मौका देने के उददेश्य से पुनः दिनांक 03 मार्च 2023 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। पूर्व में जिन आवेदको के द्वारा आवेदन किया जा चुका है, उन्हें आवेदन करने की आवश्यकता नही है। दुकानो के संबंध में नियम शर्तों का अवलोकन कार्यालयीन अवधि में बाजार विभाग कार्यालय सूचना पटल में किया जा सकता है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations