प्रतीक चौहान. UPSC 2023 के नतीजे आज अखबारों और मीडिया की सुर्खियां बनी हुई है. लेकिन इन सुर्खियों में पेपर डिस्पोजल कप बनाने वाले राठी जी की बेटी का जिक्र नहीं है. लेकिन आज हम आपको राठी जी की बेटी प्राची राठी के संघर्ष की कहानी बता रहे है. इससे पहले आपको ये बता दें कि प्राची ने UPSC 2023 में ऑल इंडिया में 443 वां रैंक हासिल किया है और उनकी जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ में उनका तीसरा रैंक है. उनके पिता प्रवीण राठी पिछले तीन वर्षों से पेपर डिस्पोजल कप और ग्लास मैन्यूफैक्चरिंग का काम करते है. इससे पहले वे चाय पत्ती बेचने का काम करते थे.प्राची ने बताया कि उन्होंने तीसरे अटेम्प्ट में UPSC 2023 की ये परीक्षा क्रैक की और अपने पहले अटेम्प्ट में वे प्रिलिम्स तक, इसके बाद सैकेंड अटेम्प्ट में इंटरव्यू तक पहुंची थी. लेकिन 17 नंबर से चूक गई. वे कहती है कि मैंने जो भी कमी थी, उसे दूर करते हुए तैयारी पर फोकस किया और आज उन्होंने यूपीएससी क्रैक करने में सफलता हासिल की. हालांकि वे अभी भी पूरी तरह संतुष्ट नहीं है और अगला अटेम्प्ट भी देने की तैयारी कर रही है.
Facebook Conversations