बढ़ते ठंड की वजह से विद्यालयों की समय-सारणी में परिवर्तन
त्वरित ख़बरें -

दुर्ग 10 जनवरी 2023/ मौसम विभाग अनुसार सर्दी बढ़ने और शीतलहर को देखते हुए जिला शिक्षा विभाग दुर्ग अंतर्गत संचालित समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में निम्नानुसार समय-सारणी अनुसार संचालन किया जाना है। 1 पालीं में संचालित विद्यालयों हेतु समय सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक एवं 2 पालियों में संचालित विद्यालयों हेतु प्रथम पाली समय सुबह 08 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक एवं द्वितीय पाली दोपहर 12.30 बजे से शाम 05 बजे तक किया जाना है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations